Bharat Express DD Free Dish

भारतीय सेना को मिलेगा ‘अनंत शस्त्र’ मिसाइल सिस्टम, पाकिस्तान-चीन सीमा पर एयर डिफेंस होगा और मजबूत

भारतीय सेना ने DRDO द्वारा विकसित ‘अनंत शस्त्र’ मिसाइल सिस्टम की खरीद के लिए ₹30,000 करोड़ का टेंडर जारी किया है. यह सिस्टम पाकिस्तान और चीन सीमा पर एयर डिफेंस को मजबूत करेगा.

Indian Army

देश की रक्षा तैयारियों को बढ़ावा देने के लिए भारतीय सेना ने एक बड़ा कदम उठाया है. सेना ने ‘अनंत शस्त्र’ नामक सतह से हवा में मार करने वाले मिसाइल सिस्टम की खरीद के लिए टेंडर जारी किया है. यह मिसाइल सिस्टम DRDO द्वारा विकसित किया गया है और पहले इसे क्विक रिएक्शन सरफेस टू एयर मिसाइल सिस्टम के नाम से जाना जाता था.

BEL को दिया गया टेंडर

यह टेंडर भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) को दिया गया है और इसकी अनुमानित लागत करीब ₹30,000 करोड़ है. इस परियोजना से भारतीय सेना (Indian Army) की एयर डिफेंस यूनिट को काफी मजबूती मिलेगी, खासकर पाकिस्तान और चीन की सीमाओं पर. सेना की एयर डिफेंस यूनिट ने हाल ही में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तानी ड्रोन हमलों को नाकाम करने में अहम भूमिका निभाई थी.

अनंत शस्त्र सिस्टम की खासियत

अनंत शस्त्र सिस्टम की खासियत इसकी मोबाइल क्षमता है. यह चलते-फिरते टारगेट को ट्रैक कर सकता है और छोटे ठहराव पर भी फायर करने में सक्षम है. इसकी रेंज करीब 30 किलोमीटर है, जो मौजूदा MRSAM और आकाश सिस्टम को शॉर्ट से मीडियम रेंज में सपोर्ट करेगा. इस सिस्टम का प्रदर्शन दिन और रात दोनों परिस्थितियों में सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया है.

ऑपरेशन सिंदूर में प्रदर्शन

पाकिस्तान के साथ चार दिन चले संघर्ष के दौरान जिसमें चीनी हथियारों का इस्तेमाल हुआ था, भारतीय सेना (Indian Army) ने L-70 और Zu-23 गनों से कई ड्रोन गिराए थे. साथ ही आकाश, MRSAM, और वायुसेना के Spyder और Sudarshan S-400 सिस्टम ने भी अहम भूमिका निभाई थी.

सेना अब नए रडार, शॉर्ट रेंज डिफेंस सिस्टम, जैमर और लेजर आधारित तकनीकें भी शामिल कर रही है ताकि पाकिस्तानी सेना के चीनी और तुर्की ड्रोन से निपटा जा सके.

इसे भी पढ़ें-जयशंकर के बयान पर पलटवार कर पाकिस्तान ने खुद को मुसीबत में डाला, पूरी सच्चाई आ गई सामने

सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी लगातार स्वदेशीकरण को बढ़ावा दे रहे हैं. आने वाले समय में ज़ोरावर लाइट टैंक और अन्य स्वदेशी एयर डिफेंस सिस्टम भी सेना (Indian Army) में शामिल किए जाएंगे. यह कदम भारत को आत्मनिर्भर रक्षा शक्ति बनाने की दिशा में एक बड़ा प्रयास है.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read