Nita Ambani Dandiya With Falguni Pathak: पूरे भारत में नवरात्रि की धूम है. आज देशभर में रावण दहन का विजयदशमी का त्यौहार मनाया जा रहा है. लोग डांडिया उत्सव का आयोजन कर रहे हैं. इसमें व्यापार जगत से नेता तक सभी सभी शामिल हो रहे हैं. मुंबई में नवरात्रि की धूम के बीच जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में प्रसिद्ध गायिका फाल्गुनी पाठक के साथ रेडिएंस डांडिया उत्सव का आयोजन किया गया. इसमें शिरकत करने के लिए रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक और चेयरपर्सन नीता अंबानी भी पहुंची और उन्होंने गरबा भी खेला.
भक्ति, उत्सव और पारंपरिक उल्लास से सराबोर रात में देवी दुर्गा और उनके नौ अवतारों के भजन गाए गए. पवित्र हिंदू त्योहार और उत्सव में नीता अंबानी ने न केवल प्रार्थना की, बल्कि गरबा की खुशी में भी शामिल हुईं. इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद लोगों को संबोधित भी किया.
फाल्गुनी पाठक ने किया स्वागत
मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में आयोजित भव्य आयोजन डांडिया उत्सव में जैसे ही रिलायंस फाउंडेशन की फाउंडर-चेयरपर्सन नीता अंबानी पहुंची. प्रसिद्ध गायिका फाल्गुनी पाठक ने उन्हें सम्मान से प्रणाम किया. इसके बाद नीता अंबानी ने फाल्गुनी पाठक की जमकर तारीफ की और अपनी बचपन के दिनों को भी याद किया.
नीता अंबानी को याद आए बचपन के दिन
डांडिया उत्सव के खास मौके पर भीड़ को संबोधित करते हुए नीता अंबानी ने अपने पुराने के दिनों की खुशनुमा यादें साझा की. उन्होंने बताया कि वह फाल्गुनी पाठक को 25 वर्षों से जानती हैं. उन्होंने बताया कि जब मैं छोटी लड़की थी तो नवरात्रि के नौ दिनों तक नाचती थी. यह मेरे लिए बहुत सारी खूबसूरत यादें वापस लाता है.
ये भी पढ़ें: RSS के शताब्दी वर्ष पर मोहन भागवत ने पेश किया बदलाव का ‘संघ मॉडल’
अंबानी परिवार का नवरात्रि समारोह
अंबानी परिवार ने भी नवरात्रि का जश्न अपने मुंबई स्थित आवास एंटीलिया में मनाया. इस मौके पर उन्होंने गरबा और डांडिया नृत्य किया और पारंपरिक पूजा-अर्चना की. नीता अंबानी ने देवी दुर्गा के लिए एक विशेष पूजा भी की. घर में इतने पूजा होने के बाद भी नीता अंबानी का फाल्गुनी पाठक के साथ उत्सव में शामिल होने पहुंची. उनका यह स्वभाव बताता है कि वह बिजनेस वुमन होने के साथ ही धार्मिक और सामाजिक महिला भी हैं.
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


