ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान होते ही एक बड़ा बदलाव सामने आया. रोहित शर्मा (Rohit Sharma) अब वनडे कप्तान नहीं रहे. उनकी जगह युवा बल्लेबाज़ शुभमन गिल को कप्तानी सौंपी गई है, जो भारत के 28वें वनडे कप्तान बनेंगे. लेकिन कप्तानी जाने के बाद रोहित शर्मा ने जो बयान दिया, उसने फैंस का दिल जीत लिया और ऑस्ट्रेलिया के लिए खतरे की घंटी बजा दी.
रोहित शर्मा ने क्या कहा?
मुंबई में हुए CEAT अवॉर्ड समारोह में रोहित ने कहा,
“मुझे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलना पसंद है. वहां का माहौल, वहां के लोग क्रिकेट को जिस तरह पसंद करते हैं, वो मुझे बहुत अच्छा लगता है.”
ये बयान साफ करता है कि रोहित अब सिर्फ कप्तान नहीं, बल्कि एक मिशन पर हैं और बल्ले से जवाब देंगे.
टीम में विराट के साथ रोहित
टीम में विराट कोहली के साथ रोहित को भी शामिल किया गया है, जिससे अटकलें तेज हो गई हैं कि ये दौरा दोनों दिग्गजों की फेयरवेल सीरीज हो सकती है. लेकिन रोहित की तैयारी और सोशल मीडिया पर वायरल हो रही उनकी प्रैक्टिस की तस्वीरें बताती हैं कि वो अभी भी मैदान पर अपना दमखम दिखाने को तैयार हैं.
वरुण चक्रवर्ती का क्या कहना है?
वहीं उसी समारोह में T20 इंटरनेशनल बॉलर ऑफ द ईयर चुने गए वरुण चक्रवर्ती ने टीम इंडिया के नए हेड कोच गौतम गंभीर को लेकर दिल छू लेने वाली बात कही. वरुण बोले,
“गंभीर ने टीम में हार ना मानने वाली स्पार्टन सोच डाल दी है. अब मैदान पर सबकुछ झोंक देना होता है. जब वो पास होते हैं, तो आप साधारण प्रदर्शन की सोच भी नहीं सकते.”
इसे भी पढ़ें-विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 की सफलता का उत्सव
गंभीर की यह सोच टीम को एक नई दिशा दे रही है, जहां हर खिलाड़ी मैदान पर योद्धा बनकर उतरता है. रोहित का जज़्बा और गंभीर की रणनीति मिलकर इस ऑस्ट्रेलिया दौरे को यादगार बना सकते हैं.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



