Hardik Pandya Mahieka Sharma: बॉलीवुड और क्रिकेट फैंस के लिए ये खबर काफी रोमांचक है. भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या 11 अक्टूबर को अपना 32वां बर्थडे मना रहे हैं, और इसी खास मौके पर उन्होंने अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी एक बड़ी घोषणा कर दी. लंबे समय से अटकलें लग रही थीं कि हार्दिक की जिंदगी में कोई खास आया है, लेकिन अब उन्होंने इसे इंस्टाग्राम के जरिए पब्लिक कर दिया.
10 अक्टूबर 2025 को हार्दिक ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर माहिका शर्मा के साथ एक तस्वीर साझा की. तस्वीर में दोनों समुद्र किनारे बेहद खुश और रिलैक्स लग रहे थे. हार्दिक ने ओवरसाइज जैकेट और शॉर्ट्स पहनी थी, और अपना हाथ माहिका के कंधे पर रखा था.
वहीं माहिका सफेद शर्ट ड्रेस में स्टाइलिश नजर आईं. हार्दिक ने माहिका की इंस्टाग्राम आईडी टैग करते हुए अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया.

हार्दिक दिल हो गया ‘बुक्ड’
हार्दिक ने अपनी दूसरी पोस्ट में ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर साझा की, जिसमें माहिका ब्लैक लेदर मिनी ड्रेस में खूबसूरत नजर आईं. हार्दिक ने कूल और कॉन्फिडेंट अंदाज अपनाया और इस पोस्ट में नीली ‘नजर’ (evil-eye) भी दिखी, जिसे शुभता और सुरक्षा का प्रतीक माना जाता है.
फैंस को कपल की केमिस्ट्री काफी पसंद आई और सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई. हार्दिक के इस कदम से साफ हो गया कि अब उनका दिल माहिका के नाम हो चुका है.

माहिका शर्मा कौन हैं?
माहिका शर्मा हार्दिक से सात साल छोटी हैं और भारतीय फैशन इंडस्ट्री में नाम बना चुकी हैं. उन्होंने ELLE और Grazia जैसी मैगजीन के कवर पर जगह बनाई है और ‘इंडियन फैशन अवॉर्ड्स’ में ‘मॉडल ऑफ द ईयर’ का खिताब भी जीत चुकी हैं.
माहिका कई प्रीमियम ब्रांड्स जैसे तनिष्क, वीवो और यूनिक्लो के विज्ञापनों में नजर आ चुकी हैं और तरुण तहिलियानी, मनीष मल्होत्रा और अनीता डोंगरे जैसी ब्रांडेड डिजाइनर ड्रेसेज़ में दिखाई देती हैं.
फैंस ने पहले ही देख लिए थे संकेत
पिछले कुछ महीनों से फैंस माहिका और हार्दिक के रिश्ते के संकेत देख रहे थे. कभी माहिका हार्दिक जैसी लेपर्ड प्रिंटेड रोब में नजर आईं, तो कभी उन्होंने अपनी उंगली पर ’33’ नंबर का टैटू फ्लॉन्ट किया, जो हार्दिक की जर्सी नंबर है. अब हार्दिक की लेटेस्ट पोस्ट के साथ सारी अटकलों का अंत हो गया है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
– भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
