Bharat Express DD Free Dish

मेडागास्कर में तख्ता-पलट, सेना ने संभाली कमान, सुरक्षित स्थान पर छिपे राष्ट्रपति एंड्री राजोइलिना

मालागासी सैन्य अधिकारी कर्नल माइकल रैंड्रियनिरिना ने मंगलवार को घोषणा की कि मेडागास्कर की सत्ता अब सैन्य परिषद ने अपने हाथ में ले ली है. जिसमें सेना, जेंडरमेरी और राष्ट्रीय पुलिस के सदस्य शामिल हैं.

Medagaskar Coup

मालागासी सैन्य अधिकारी कर्नल माइकल रैंड्रियनिरिना ने मंगलवार को घोषणा की कि मेडागास्कर की सत्ता अब सैन्य परिषद ने अपने हाथ में ले ली है. जिसमें सेना, जेंडरमेरी और राष्ट्रीय पुलिस के सदस्य शामिल हैं. इससे पहले दिन में मेडागास्कर के राष्ट्रपति भवन ने एक आदेश जारी कर द्विसदनीय मालागासी संसद के निचले सदन, नेशनल असेंबली को भंग करने की घोषणा की. आदेश में कहा गया, “संविधान के अनुच्छेद 60 के प्रावधानों के अनुसार, नेशनल असेंबली को भंग किया जाता है.”

स्थानीय मीडिया के अनुसार, असेंबली भंग करने की घोषणा उस समय हुई जब नेशनल असेंबली “राष्ट्राध्यक्ष पर महाभियोग चलाने के उद्देश्य से एक असाधारण सत्र बुलाने के लिए हस्ताक्षर एकत्र करने की प्रक्रिया में थी.”  मीडिया ने नेशनल असेंबली के उपाध्यक्ष सितेनी रैंड्रियानासोलोनियाइको के हवाले से कहा कि आदेश “औपचारिक मान्यता के अभाव में कानूनी वैधता से रहित है.”

सितंबर के अंत में मेडागास्कर में विरोध प्रदर्शन शुरू हुए, जो शुरू में व्यापक बिजली कटौती और पानी की कमी के कारण शुरू हुए थे. तब से, ये प्रदर्शन बढ़ते गए हैं जिसने सरकार में सुधार और नेतृत्व परिवर्तन की मांग के साथ राजनीतिक रूप ले लिया है.

सुरक्षित स्थान पर छिपे राष्ट्रपति एंड्री राजोइलिना

शनिवार को विरोध प्रदर्शनों ने एक नया मोड़ लिया, जब एक सैन्य रेजिमेंट ने प्रदर्शनकारियों को सुरक्षा बलों द्वारा कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ अपना समर्थन और सुरक्षा प्रदान करने की घोषणा की. रविवार को एक बयान में, मालागासी प्रेसीडेंसी ने कहा कि मेडागास्कर में “अवैध रूप से और बलपूर्वक सत्ता हथियाने का प्रयास” चल रहा है. इसने देश की सभी महत्वपूर्ण शक्तियों से “संवैधानिक व्यवस्था और राष्ट्रीय संप्रभुता की रक्षा के लिए एकजुट होने” का आह्वान किया.

सोमवार को मेडागास्कर के राष्ट्रपति एंड्री राजोइलिना (Andry Rajoelina) ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में कहा कि उन पर हुए एक हत्या के प्रयास के बाद उन्होंने अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एक “सुरक्षित स्थान” पर शरण ली है.

इस बीच अफ्रीकी संघ (एयू) आयोग के अध्यक्ष महमूद अली यूसुफ ने मेडागास्कर में बढ़ते तनाव पर गहरी चिंता व्यक्त की और विरोध प्रदर्शनों को समाप्त करने के लिए संयम और बातचीत से काम लेने का आह्वान किया. सोमवार देर रात जारी एक बयान के अनुसार, अध्यक्ष ने एयू शांति और सुरक्षा परिषद के एक तत्काल सत्र के दौरान ये अपील की.

बिजली पानी को लेकर शुरू हुआ प्रदर्शन तख्तापलट तक पहुंचा

अली यूसुफ ने सरकार में किसी भी असंवैधानिक परिवर्तन को एयू द्वारा दृढ़ता से अस्वीकार किए जाने की पुष्टि की और सभी मालागासी पक्षों – नागरिक, सैन्य और राजनीतिक – से संयम बरतने और संवैधानिक ढांचे के भीतर बातचीत करने का आह्वान किया.

सिन्हुआ समाचार एजेंसी के अनुसार, उन्होंने कहा कि एयू दक्षिणी अफ्रीकी विकास समुदाय और हिंद महासागर आयोग के साथ मिलकर इस संकट के शांतिपूर्ण, समावेशी और अफ्रीकी नेतृत्व वाले समाधान का समर्थन करने के लिए तैयार है.

सितंबर के अंत में मेडागास्कर में विरोध प्रदर्शन शुरू हुए, पहले ये व्यापक बिजली कटौती और पानी की कमी के कारण शुरू हुए थे. बाद में इसने रफ्तार पकड़ी और सरकारी सुधार और नेतृत्व परिवर्तन की मांग के साथ राजनीतिक रूप ले लिया.

रविवार को एक बयान में, मालागासी प्रेसीडेंसी ने कहा कि मेडागास्कर में “अवैध रूप से और बलपूर्वक सत्ता हथियाने का प्रयास” चल रहा है. इसने देश की सभी महत्वपूर्ण शक्तियों से “संवैधानिक व्यवस्था और राष्ट्रीय संप्रभुता की रक्षा के लिए एकजुट होने” का आह्वान किया.


ये भी पढ़ें: अब जापान में भी चलेगा यूपीआई, भारतीय पर्यटक क्यूआर कोड से कर सकेंगे डिजिटल पेमेंट


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read