Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

आज का राशिफल 15 अक्टूबर 2025: करियर, सेहत और रिश्तों में आएगा नया मोड़

Aaj Ka Rashifal: जानें कैसा रहेगा आपका दिन. मेष, कर्क और सिंह राशि वालों को करियर में नए अवसर मिलेंगे, जबकि तुला और मकर राशि के लिए आर्थिक रूप से दिन रहेगा शुभ.

Daily Horoscope

आज कार्तिक कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है और बुधवार का दिन है. नवमी सुबह 10-34 तक रहेगी फिर दशमी शुरू होगी. दोपहर तक पुष्य नक्षत्र और देर रात तक साध्य योग का प्रभाव रहेगा. साथ ही पृथ्वी लोक की भद्रा भी है जिससे दिन खास फलदायी बनता है. आइए जानते हैं आज आपकी राशि के लिए क्या खास है-

मेष :

आज करियर में नया मोड़ आएगा. आत्मविश्वास बढ़ेगा और प्रियजनों के साथ अच्छा समय बीतेगा. कारोबार में नए मौके मिल सकते हैं.

शुभ रंग- रेड, शुभ अंक- 2

वृषभ :

सेहत में सुधार होगा और आत्मबल बढ़ेगा. खर्चों पर थोड़ा कंट्रोल रखना होगा. आज कोई हुनर निखारने का मौका मिलेगा.

शुभ रंग- ब्राउन, शुभ अंक- 3

मिथुन :

रिश्तों में मजबूती आएगी. ऑफिस में नई जिम्मेदारियां मिलेंगी. गुस्से से बचें और बुजुर्गों की सेहत का ध्यान रखें.

शुभ रंग- येलो, शुभ अंक- 5

कर्क :

दिन नई उमंगों से भरा रहेगा. मीडिया या कम्युनिकेशन से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी. बुजुर्गों से सीखने का मौका मिलेगा.

शुभ रंग- पीच, शुभ अंक- 9

सिंह :

घर में उत्सव का माहौल रहेगा. बच्चों के साथ समय बिताएं और ध्यान केंद्रित रखें. रुकावटों को नजरअंदाज करें.

शुभ रंग- सी ग्रीन, शुभ अंक- 8

कन्या :

घर की समस्याओं का समाधान मिलेगा. बच्चों की पढ़ाई पर ध्यान दें. ऑफिस में विवाद से बचें.

शुभ रंग- ग्रे, शुभ अंक- 1

तुला :

दोपहर बाद भाग्य साथ देगा. खर्च बढ़ सकते हैं लेकिन संयम रखें. योग्यता से बड़ा मुकाम हासिल होगा.

शुभ रंग- रेड, शुभ अंक- 8

वृश्चिक :

लाभदायक दिन रहेगा. धार्मिक कार्यों में मन लगेगा. अपनों की मदद से तनाव कम होगा.

शुभ रंग- पर्पल, शुभ अंक- 7

धनु :

प्रमोशन और नई उपलब्धियों के योग हैं. भावुकता में निर्णय न लें. खर्च बढ़ सकते हैं.

शुभ रंग- पिंक, शुभ अंक- 2

मकर :

आत्मविश्वास बढ़ेगा. ऑफिस में व्यस्तता रहेगी. लवमेट के साथ मूवी का प्लान बन सकता है.

शुभ रंग- व्हाइट, शुभ अंक- 8

कुंभ :

राहत और शुभ समाचार का दिन है. विदेश से अच्छी खबर मिल सकती है. निवेश से पहले सलाह लें.

शुभ रंग- सिल्वर, शुभ अंक- 9

मीन :

दिन खुशियों और सामंजस्य से भरा रहेगा. परिवार के साथ मनोरंजन होगा. काम में गंभीरता रखें.

शुभ रंग- ग्रीन, शुभ अंक- 2

इसे भी पढ़ें-Diwali 2025: काशी विद्वानों ने बताया दिवाली की सही तारीख क्या है? नोट करें लक्ष्मी पूजन का मुहूर्त

आज का दिन कई राशियों के लिए तरक्की और सुकून लेकर आया है. अपने लक्ष्य पर ध्यान दें और सकारात्मक ऊर्जा के साथ आगे बढ़ें.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital