Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Aaj Ka Panchang: बुधवार, 15 अक्टूबर 2025, शुभ योगों और भावनाओं से भरा दिन

Aaj Ka Panchang: जानें नवमी तिथि, पुष्य नक्षत्र, साध्य योग, शुभ चौघड़िया, दिशा शूल और आज जन्म लेने वाले बच्चों की राशि व स्वभाव. दिन शुभ कार्यों के लिए विशेष फलदायी है.

Aaj Ka Panchang: आज का दिन पंचांग के अनुसार कई शुभ संयोगों से भरा हुआ है. विक्रम संवत् 2082 और शक संवत् 1947 के अनुसार आज कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है, जो सुबह 10:34 तक रहेगी. इसके बाद दशमी तिथि शुरू होगी. आज शरद ऋतु का प्रभाव है और अयन दक्षिणायन चल रहा है.

शुभ मुहूर्त और योग

सूर्योदय से 9:21 तक लाभ और अमृत के चौघड़िये रहेंगे, जो किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत के लिए उत्तम हैं. इसके बाद 10:47 से 12:13 तक शुभ चौघड़िया रहेगा. दोपहर 3:04 से सूर्यास्त तक चर और लाभ के चौघड़िये भी शुभ माने गए हैं. आज साध्य योग रात 2:57 तक रहेगा, फिर शुभ योग शुरू होगा. साथ ही दोपहर 12 बजे से ज्वालामुखी योग भी प्रारंभ होगा.

दिशा शूल और राहुकाल

आज उत्तर दिशा में यात्रा से बचना चाहिए क्योंकि दिशा शूल रहेगा. राहुकाल दोपहर 12:00 से 1:30 तक रहेगा, इस समय कोई नया कार्य शुरू न करें.

नक्षत्र और चंद्रमा की स्थिति

आज दिन में 12 बजे तक पुष्य नक्षत्र रहेगा, इसके बाद अश्लेषा नक्षत्र शुरू होगा. चंद्रमा पूरे दिन कर्क राशि में रहेगा, जिससे भावनात्मक ऊर्जा और पारिवारिक जुड़ाव बढ़ेगा.

आज जन्म लेने वाले बच्चों के लिए

आज जन्मे बच्चों की राशि कर्क होगी. ये बच्चे भावुक, कल्पनाशील, कला-संगीत प्रेमी और दूसरों की भावनाओं को समझने वाले होंगे. इनका नाम डा, डी, डू, डे अक्षरों से रखा जा सकता है. इनका स्वभाव मिलनसार और सौंदर्यप्रिय होगा.

व्रत और विशेष दिन

आज गुरु हरिराय जी का पुण्य दिवस है (प्राचीन मत अनुसार). भद्रा रात्रि 10:35 से प्रारंभ होगी और गंडमूल भी दोपहर 12 बजे से शुरू होगा.

इसे भी पढ़ें-आज का राशिफल 15 अक्टूबर 2025: करियर, सेहत और रिश्तों में आएगा नया मोड़

आज का दिन शुभ कार्यों, भावनात्मक जुड़ाव और आत्मचिंतन के लिए उपयुक्त है. पंचांग के अनुसार समय और दिशा का ध्यान रखकर दिन को सफल बनाया जा सकता है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital