2 नवंबर 2025 को भारतीय क्रिकेट के इतिहास में एक और सुनहरा अध्याय जुड़ गया. नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय महिला टीम ने पहली बार ICC विमेंस वर्ल्ड कप जीतकर इतिहास रच दिया है. 14 साल पहले 2 अप्रैल को एमएस धोनी की अगुवाई में भारत ने वानखेडे में वर्ल्ड कप जीता था और अब उसी तारीख ने फिर से देश को गर्व से भर दिया.
पैसों की भी जबरदस्त बरसात
इस जीत की खास बात सिर्फ ट्रॉफी नहीं थी बल्कि पैसों की भी जबरदस्त बरसात हुई. ICC अध्यक्ष जय शाह ने पहले ही इस टूर्नामेंट की प्राइज मनी में भारी बढ़ोतरी का ऐलान किया था. नतीजा ये हुआ कि वर्ल्ड चैंपियन बनने पर टीम इंडिया को 4.48 मिलियन डॉलर यानी करीब 40 करोड़ रुपये मिले. ये महिला या पुरुष क्रिकेट के इतिहास की सबसे बड़ी प्राइज मनी है. इसके अलावा 2.22 करोड़ रुपये और लीग स्टेज में जीते गए 3 मैचों के लिए करीब 92 लाख रुपये भी टीम को मिले. कुल मिलाकर टीम इंडिया की झोली में लगभग 43 करोड़ रुपये आए.
भारत ने साउथ अफ्रीका को हराया
फाइनल मुकाबले में भारत ने साउथ अफ्रीका को 52 रन से हराया. आठ साल पहले इंग्लैंड से मिली हार का बदला भी इस जीत से पूरा हुआ. घरेलू मैदान पर अपने फैंस के सामने जीत दर्ज करना टीम के लिए बेहद खास रहा.
ये भी पढ़ें-बेटियों ने 47 साल बाद भारत को बनाया विश्व चैंपियन, दीप्ति-शेफाली ने जीता दिल
साउथ अफ्रीका की टीम भी मालामाल
हालांकि साउथ अफ्रीका खिताब से चूक गई, लेकिन पैसों के मामले में वो भी मालामाल हुई. रनर-अप बनने पर उन्हें 2.24 मिलियन डॉलर यानी करीब 20 करोड़ रुपये मिले. साथ ही 2.22 करोड़ रुपये और लीग स्टेज में जीते गए 5 मैचों के लिए 1.5 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि भी मिली. कुल मिलाकर अफ्रीकी टीम को भी लगभग 24 करोड़ रुपये मिले.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

