Bharat Express DD Free Dish

दवा की पर्ची में दवा नहीं बल्कि 1 चम्मच व्हिस्की, हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर आए दिन कुछ अनोखा देखने को मिल ही जाता है. ऐसे में एक पर्ची सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. ये कोई अनोखी पर्ची नहीं है बल्कि एक सामान्य सी पर्ची है. असल बात ये है कि ये 63 साल पुरानी है.

सोशल मीडिया पर आए दिन कुछ अजब-गजब या अनोखा देखने को मिल ही जाता है. ऐसे में एक पर्ची सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. ये कोई अनोखी पर्ची नहीं है बल्कि एक सामान्य सी पर्ची है. असल बात ये है कि ये 63 साल पुरानी है

63 साल पुरानी पर्ची का असर आज भी

दरअसल सोशल मीडिया पर एक 63 साल पुरानी पर्ची काफी तेजी से वायरल हो रही है. ये एक डॉक्टर द्वारा लिखी गई किसी मरीज के लिए दवा की पर्ची है, जिसे घर की सफाई करने के दौरान महिला को मिली. ये दवा की पर्ची 1962 में महिला के परिवार के किसी शख्स को जब वायरल हुआ था तब की है.

जहां आज के समय में छोटी सी बिमारी को भी डॉक्टर को दिखवाने जाओ, तो वो बड़ा खर्चा बना देते हैं. वहीं इस 63 साल पुरानी पर्ची में वायरल फीवर के लिए एक घरेलु नुस्खा था, जिसे पढ़कर महिला काफी हैरान हो गई. अब ये नुस्खा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

पर्ची में सर्दी खांसी का घरेलु नुस्खा

यह पर्ची किसी सर्दी खांसी  वाले मरीज के लिए डॉक्टर द्वारा लिखा गया है. खास बात ये है कि आज के समय में एस बिमारी के लिए जहां डॉक्टर कई सारी दवाईयां लिखते है, वहीं 1962 के डॉक्टर ने कोई एंटीबायोटिक न बताकर एक घरेलु नुस्खा लिखा है. आइए जानते है क्या है वो नुस्खा

इस दवा पर्ची में डॉक्टर ने लिखा था 1 चम्मच व्हिस्की, 1 चम्मच नींबू का रस, 1 चम्मच शहद को 1 घंटे में या फिर जरूरत के अनुसार ले.

फोटो खींच सोशल मीडिया पर किया शेयर

इस नुस्खे को पढ़ते ही महिला हैरान हो गई और फिर इसकी तस्वीर लेकर अपने फैमिली ग्रुप पर डाल दिया. पर्ची की तस्वीर फैमिली ग्रुप से ये उड़ते-उड़ते फेसबुक, इंस्टाग्राम और फिर एक्स तक पहुंच गई और वो वायरल हो गई, जिस पर सिर्फ 24 घंटे में ही लगभग 50 लाख व्यूज आ गए.

वहीं यूजर्स ने इसको अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दी. एक यूजर ने लिखा कि ‘यही असली देसी दवा है भाई!’, तो किसी दूसरे यूजर ने कमेंट कर लिखा कि ‘डॉक्टर साहब ने मरीज को ठीक करने से पहले खुश कर दिया’. साथ ही एक यूजर ने दवा कंपनियों को लेकर कहा कि ‘मार्केटिंग के लिए 10 गोलियां थमा देते हैं.’

आपको बता दें कि यह अमेरिका जैसे देशों में एक घरेलु नुस्खा है, जिसे ‘हॉट टॉडी’ कहते हैं. यह खासकर स्कॉटलैंड में सर्दियों के समय पर पिया जाता है.

ये भी पढ़ें: बंदरों के आतंक से राहत दिलाने आया गोरिल्ला, अनोखा जुगाड़ बना चर्चा का विषय

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read