Bharat Express DD Free Dish

निधन की अफवाहों के बीच राहत की खबर, अभिनेता धर्मेंद्र को अस्पताल से मिली छुट्टी

बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र को उम्र संबंधी बीमारियों के चलते ICU में भर्ती किया गया था. अब इलाज के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है. निधन की अफवाहों पर परिवार ने नाराजगी जताई.

Dharmendra Health Update: बॉलीवुड के वरिष्ठ अभिनेता धर्मेंद्र उम्र संबंधी बीमारियों की वजह से मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती थे और अब दिनों के इलाज के बाद उन्हें बुधवार की सुबह अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया है.

अस्पताल से डिस्चार्ज

89 साल के एक्टर की हालत बहुत गंभीर बताई गई थी, लेकिन अब वे बिल्कुल ठीक हैं. अस्पताल से डिस्चार्ज होने की खबर उनके चाहने वालों के लिए राहत देने वाली है.

ब्रीच कैंडी अस्पताल की मेडिकल टीम के अनुसार, धर्मेंद्र पर इलाज का अच्छा असर हो रहा है और उन्हें छुट्टी देने के लिए पूरी तरह तैयार माना जा रहा है. परिवार भी एक्टर को जल्द से जल्द घर ले जाना चाहता है और आगे का इलाज उनके घर पर ही किया जाएगा.

10 नवंबर को आईसीयू में हुए थे शिफ्ट

धर्मेंद्र को खराब तबीयत के चलते 10 नवंबर को आईसीयू में शिफ्ट किया गया था, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनके निधन की झूठी खबरें वायरल होने लगीं. धर्मेंद्र के परिवार ने तुरंत इन खबरों का खंडन किया और अपनी नाराजगी भी व्यक्त की. ये पूरा समय ही देओल परिवार और बॉलीवुड के लिए मुश्किलों से भरा था. सोशल मीडिया पर बड़े बॉलीवुड स्टार्स से लेकर राजनेता तक उनकी अच्छी सेहत की कामना कर रहे थे.

एक्टर का हेल्थ अपडेट

अब फैंस की दुआ से बुधवार को एक्टर वापस अपने घर वापस जा चुके हैं. इससे पहले, 11 नवंबर को धर्मेंद्र की पत्नी हेमा मालिनी और बेटी ईशा देओल ने एक्टर का हेल्थ अपडेट देते हुए बताया था कि उनकी हालत स्थिर है और अच्छे से रिकवर भी कर रहे हैं. उन्होंने फैंस से उनके जल्द ठीक होने की कामना करने को कहा और साथ ही उनकी निधन की झूठी खबरें फैलाने वालों को आड़े हाथ भी लिया.

उन्होंने ऐसी खबरों को अपमानजनक और गैरजिम्मेदाराना बताया. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “जो हो रहा है वो माफ करने लायक नहीं है! जिम्मेदार चैनल ऐसे व्यक्ति के बारे में झूठी खबर कैसे फैला सकते हैं? यह बेहद अपमानजनक और गैरजिम्मेदाराना है.”

ये भी पढ़ें-अभी जिंदा हैं धर्मेंद्र! बेटी Esha Deol ने पिता के निधन की खबरों को बताया गलत, कहा- “पापा की हालत में सुधार…” Hema Malini भी हुई आग बबुला

ईशा देओल ने भी निधन की खबरों को फैलाने के लिए मीडिया को जिम्मेदार ठहराते हुए लिखा था कि इस मामले पर मीडिया कुछ ज्यादा ही सक्रिय लग रही है, कम से कम परिवार के आधिकारिक बयान का इंतजार किया जा सकता है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read