Bharat Express DD Free Dish

वाह शेफाली वाह..! वर्ल्ड कप जीत के बाद महिला ओयोग से मिला ऑफर, खुश हो जाएगा क्रिकेट प्रमियों का दिल

Renu Bhatia statement on Shefali Verma: साउथ अफ्रीका के खिलाफ महिला विश्व कप 2025 जीतने के बाद भारतीय टीम को कई ऑफर मिलने लगे हैं. अब फेमस खिलाड़ी शेफाली को महिला आयोग ने एक ऑफर दिया है जिससे क्रिकेट प्रमियों का दिल खुश हो गया है.

Haryana Women Commission Offers Shefali Verma Brand Ambassador Role for 2026 Post World Cup 2025 Win

फाइनल की हीरोइन शेफाली

Renu Bhatia statement on Shefali Verma: हरियाणा राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया चाहती हैं कि भारत की स्टार बल्लेबाज शेफाली वर्मा 2026 के लिए महिला आयोग की ब्रांड एंबेसडर बनें. उनका मानना है कि युवाओं को नशे से दूरी बनाकर शेफाली वर्मा जैसी खिलाड़ियों का अनुसरण करना चाहिए. बुधवार को रेनू भाटिया ने पत्रकारों से कहा, “क्रिकेटर शेफाली वर्मा हमारे देश और हमारे राज्य की सुपरस्टार हैं. हम चाहते हैं कि वह 2026 के लिए महिला आयोग की ब्रांड एंबेसडर बनें, ताकि युवाओं के लिए हमारे मिशन को बढ़ावा दिया जा सके.

शेफाली वर्मा ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ महिला विश्व कप 2025 के फाइनल में अहम भूमिका निभाई थी. शेफाली वर्मा विश्व कप की शुरुआती टीम में नहीं थीं, लेकिन प्रतिका रावल के चोटिल होने के बाद सलामी बल्लेबाज को भारतीय टीम में शामिल किया गया.

क्या बोलीं रेनू भाटिया?

मीडिया से बात करते हुए हरियाणा राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया ने कहा कि अन्य महिला एथलीट्स के साथ, वह युवाओं को मादक पदार्थों के सेवन से बचने, एक उज्ज्वल भविष्य बनाने और राष्ट्र के लिए सकारात्मक योगदान देने के लिए प्रेरित करेंगी.

दमदार प्रदर्शन दिखाया (Shefali Verma performance)

शेफाली वर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में महज 10 रन बनाए. इसके बावजूद कप्तान ने उन पर भरोसा बनाए रखा. इसके बाद शेफाली वर्मा साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2 नवंबर को नवी मुंबई में खेले गए खिताबी मैच में भी उतरीं, जिसमें 78 गेंदों में 2 छक्कों और 7 चौकों के साथ 87 रन बनाते हुए टीम को 298 रन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई.

ये भी पढ़ें: IPL रिटेंशन से पहले संजू-जडेजा ट्रेड पर ब्रेक, सैम करन बना रोड़ा

इतना ही नहीं शेफाली ने गेंदबाजी में भी सफलता हासिल की. उन्होंने 7 ओवरों में 36 रन देकर 2 विकेट निकाले. साउथ अफ्रीकी टीम 45.3 ओवरों में सिर्फ 246 रन पर सिमट गई. इसी के साथ भारत ने खिताबी मैच 52 रन से अपने नाम कर लिया.

सेफाली का करियर (Shefali Verma role in World Cup)

शेफाली वर्मा भारत की ओर से 5 टेस्ट मुकाबलों में 63 की औसत के साथ 567 रन बना चुकी हैं, जबकि 31 वनडे मुकाबलों में उन्होंने 5 अर्धशतकों के साथ 741 रन जोड़े. इसके अलावा, दाएं हाथ की बल्लेबाज ने भारत के लिए 90 टी20 मैच भी खेले, जिसमें 26.12 की औसत के साथ 2,221 रन जुटाए.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read