Bharat Express DD Free Dish

SBI Clerk Mains Admit Card 2025 जारी: जानें परीक्षा पैटर्न, जरूरी निर्देश और कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

SBI ने क्लर्क मेन्स परीक्षा 2025 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. उम्मीदवार अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से आधिकारिक वेबसाइट से इसे डाउनलोड कर सकते हैं. साथ ही जानें मेन्स परीक्षा का पैटर्न, क्या-क्या लेकर जाना है और परीक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण गाइडलाइंस.

SBI Clerk Mains Admit Card 2025

SBI Clerk Mains Admit Card 2025: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने एसबीआई क्लर्क मुख्य परीक्षा 2025 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. प्रारंभिक परीक्षा पास कर चुके उम्मीदवार अब आसानी से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत देशभर में क्लर्क के कुल 5180 पदों पर नियुक्ति की जाएगी. बैंक ने जानकारी दी है कि मुख्य परीक्षा का आयोजन 21 नवंबर 2025 को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में होने वाला है.

जो भी उम्मीदवार इस चरण में शामिल होने वाले हैं, वे एसबीआई की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा दर्ज करके अपना एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं.

ऐसे डाउनलोड करें SBI Clerk Mains Admit Card

उम्मीदवारों की सुविधा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की सरल प्रक्रिया नीचे बताई जा रही है:

  1. सबसे पहले एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
  2. होमपेज पर मौजूद Admit Card सेक्शन पर क्लिक करें.
  3. इसके बाद “SBI Clerk Admit Card 2025” लिंक को चुनें.
  4. अब अपने लॉगिन क्रेडेंशियल- रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा भरें.
  5. लॉगिन करते ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा.

अंत में इसे डाउनलोड कर लें और एक प्रिंट आउट अवश्य निकालें, ताकि परीक्षा वाले दिन किसी प्रकार की परेशानी न हो.

ये भी पढ़ें- ICSE बोर्ड ने जारी की 2026 की डेटशीट, छात्र अब बना सकेंगे पक्का टाइम-टेबल, यहां देखें पूरी लिस्ट

मुख्य परीक्षा का पैटर्न

क्लर्क मुख्य परीक्षा में उम्मीदवारों की समझ, तर्कशक्ति और बैंकिंग से जुड़ी जानकारी की जांच की जाती है. कुल 190 प्रश्न पूछे जाएंगे, जो 200 अंकों के होंगे. पेपर में निम्नलिखित सेक्शन शामिल होंगे:

  1. सामान्य एवं वित्तीय जागरूकता
  2. सामान्य अंग्रेजी
  3. क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड
  4. रीजनिंग और कंप्यूटर योग्यता

ध्यान रखने वाली बात यह है कि हर गलत उत्तर पर 1/4 अंक की नेगेटिव मार्किंग लागू होगी. मुख्य परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों के लिए आगे लोकल लैंग्वेज प्रोफिशिएंसी टेस्ट भी आयोजित किया जाएगा.

परीक्षा से पहले इन बातों की जांच जरूर करें

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार को अपना नाम, परीक्षा केंद्र, तिथि और परीक्षा का समय ध्यान से चेक कर लेना चाहिए. परीक्षा के दिन भीड़ और तनाव से बचने के लिए सलाह दी जाती है कि उम्मीदवार निर्धारित समय से कम से कम एक से दो घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचें.

यह मुख्य परीक्षा उन अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण है जो बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाना चाहते हैं. इसलिए समय पर तैयारी पूरी करना और सभी निर्देशों का पालन करना बेहद जरूरी है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read