Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

सऊदी अरब के मदीना में बड़ा सड़क हादसा, उमराह करने गए 42 भारतीयों की मौत, विदेश मंत्री ने दुख जताया

सऊदी अरब के मदीना में सोमवार तड़के बड़ा सड़क हादसा हुआ. उमरा यात्रा पर गए 42 भारतीय श्रद्धालुओं की मौत हो गई. हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और राहत कार्य शुरू किया गया.

Saudi Arabia Accident: सऊदी अरब के मदीना के पास सोमवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हुआ जिसमें कम से कम 42 भारतीयों की मौत हो गई. सभी यात्री उमराह अदा करने के बाद मक्का से मदीना जा रहे थे. कुछ रिपोर्टों की माने तो बस की टक्कर एक डीजल टैंकर से हुई और देखते ही देखते बस में आग लग गई. हादसा भारतीय समयानुसार करीब 1:30 बजे मुफरिहात इलाके के पास हुआ.

मृतकों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल

सूत्रों की माने तो मृतकों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं. बताया जा रहा है कि बस में करीब 20 महिलाएं और 11 बच्चे सवार थे. ज्यादातर यात्री हैदराबाद और तेलंगाना के रहने वाले थे. हादसे के समय कई लोग बस में सो रहे थे, जिससे वे बाहर निकल नहीं पाए. स्थानीय प्रशासन ने 42 मौतों की पुष्टि की है और आपातकालीन सेवाएं राहत व बचाव कार्य में जुटी हुई हैं.

विदेश मंत्री ने दुख जताया

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा कि सऊदी अरब के मदीना में भारतीय नागरिकों के साथ हुई दुर्घटना से गहरा सदमा पहुंचा है. रियाद स्थित हमारा दूतावास और जेद्दा स्थित वाणिज्य दूतावास इस दुर्घटना से प्रभावित भारतीय नागरिकों और उनके परिवारों को पूरी सहायता प्रदान कर रहे हैं. शोक संतप्त परिवारों के प्रति हमारी गहरी संवेदना है. घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं.

ओवैसी ने गहरा दुख जताया

हादसे पर हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने गहरा दुख जताया. उन्होंने कहा कि उन्होंने रियाद स्थित भारतीय दूतावास के अधिकारियों से बात की है और यात्रियों की जानकारी साझा की है. ओवैसी ने केंद्र सरकार और विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर से अपील की है कि मृतकों के शव भारत लाए जाएं और घायलों का बेहतर इलाज कराया जाए.

ये भी पढ़ें-ऐश्वर्या से लेकर रोहिणी तक, लालू परिवार पर कब-कब लगे हिंसा के आरोप?

मुख्यमंत्री रेड्डी ने भी शोक व्यक्त किया

तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने भी इस दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया और वरिष्ठ अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए. मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव और डीजीपी को केंद्र और सऊदी दूतावास से संपर्क कर मदद करने को कहा. सचिवालय में एक कंट्रोल रूम भी बनाया गया है जिससे प्रभावित परिवारों को जानकारी और सहायता मिल सके.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital