दिल्ली शहर पहले से लोगों की पसंदीदा जगहों में से एक माना जाता है. लाल किला, इंडिया गेट, कुतुब मीनार, राष्ट्रपति भवन और देश की संसद इस शहर का गौरव बढ़ाती हैं. जब शहर इतना कुछ है तो यहां की प्रॉपर्टी इतनी महंगी क्यों ना हो. इसी सिलसिले में दिल्ली के पूर्व में स्थित सुंदर नगर का नाम भी जुड़ा हुआ है. यहां पर भी प्रॉपर्टी के रेट करोड़ों में जाते रहे हैं.
65 करोड़ में खरीदा प्लॉट
दिल्ली के सबसे प्रतिष्ठित और महंगे इलाकों में से एक सुंदर नगर एक बार फिर एक बड़ी रियल एस्टेट डील को लेकर सुर्खियों में है. दिल्ली के अशोक मित्तल ने 65 करोड़ रुपये की एक प्रॉपर्टी खरीदी है. रियल एस्टेट डेटा एनालिटिक्स फर्म सीआरई मैट्रिक्स (CRE Matrix)के दस्तावेजों के अनुसार, यह बंगला 866 वर्ग गज के प्लॉट पर बना है.
पहले हिस्से में ग्राउंड फ्लोर और बेसमेंट (कुल 4,846.88 वर्ग फुट) को ₹34 करोड़ में खरीदा गया है, जिसके लिए उन्होंने ₹2.38 करोड़ की स्टाम्प ड्यूटी चुकाई है. दूसरे हिस्से में, उन्होंने पहला फ्लोर (3,118.62 वर्ग फुट) ₹31 करोड़ में खरीदा, जिसके लिए ₹2.17 करोड़ की स्टाम्प ड्यूटी दी गई. इसे पूरे सौदे की कीमत ₹65 करोड़ हो गई है.
क्या है सुंदर नगर की खासियत
सुंदर नगर दिल्ली के प्राइम लोकेशन में से एक माना जाता है. दिल्ली की सबसे महंगी जगहा लुटियंस दिल्ली के बिल्कुल बगल में सुंदर नगर बसा है. सुंदर नगर देश की संसद, राष्ट्रपति भवन, सुप्रीम कोर्ट जैसे बड़े राष्ट्रीय संस्थान के पास स्थित है. दूसरी ओर यह पुराना किला, चिड़ियाघर और प्रगति मैदान जैसे महत्वपूर्ण स्थलों से घिरा हुआ है.
सुंदर नगर अपने नाम के तरह अपनी खूबसूरती और हरियाली की वजह से भी मशहूर है. इस तरह की प्राइम लोकेशन दिल्ली-एनसीआर में कहीं और नहीं है. यहां से प्रमुख सरकारी ऑफिस, व्यावसायिक केंद्रों और दिल्ली के मुख्य रेलवे स्टेशन तक पहुंचने में कुछ ही मिनट लगते हैं.
रियल एस्टेट के लिए खजाना
सुंदर नगर अपने प्राइम लोकेशन की वजह से रियल एस्टेट के लिए सोने की खदान बना हुआ है. यहां पर कोई प्रॉपर्टी 500 वर्ग गज या 1000 वर्ग गज के कम की नहीं है. इस कॉलोनी में जमीन के छोटे टुकड़े उपलब्ध नहीं हैं.इसी वजह से यहां की कीमत आसमान छू रही है.
ये भी पढ़ें: रियल एस्टेट सेक्टर के अच्छे दिन! 2026 तक भारत में सालाना 5-7 अरब डॉलर निवेश का अनुमान — जानिए जरूरी बातें
पिछले कुछ सालों में यहां 900 से 1000 वर्ग गज के बंगलों के सौदे ₹80 करोड़ से लेकर ₹100 करोड़ तक की कीमतों पर हुए हैं. ये सौदे आमतौर पर देश के बड़े उद्योगपतियों, कॉर्पोरेट लीडरों, या कानूनी दिग्गजों द्वारा गोपनीयता के साथ किए जाते हैं. सुंदर नगर की प्रॉपर्टी सिर्फ रहने के लिए नहीं है, बल्कि निवेश के लिहाज से भी बेहतरीन है, क्योंकि इससे आप अच्छा रिटर्न काम सकते है.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


