Bharat Express DD Free Dish

Indigo Flights: परिवार की पीड़ा सुनिए, एयरपोर्ट पर रात बिताने को मजबूर

दिल्ली से गुवाहाटी जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट कैंसिल होने के बाद एक परिवार पिछले 16 घंटे से एयरपोर्ट पर ही फंसा हुआ है। परिवार ने भारत एक्सप्रेस के संवाददाता हिमांशु दुबे से बातचीत में बताया कि कल रात 7 बजे की फ्लाइट अचानक रद्द कर दी गई, जिसके बाद उन्हें रात एयरपोर्ट पर ही गुज़ारनी पड़ी। उनका आरोप है कि एयरलाइन ने न रहने की व्यवस्था दी, न खाना। सिर्फ हल्का रिफ्रेशमेंट दिया गया। आज दोपहर 1 बजे की नई फ्लाइट भी समय पर उड़ेगी या नहीं ये भी नहीं पता…

Also Read