अदाणी ग्रुप (Adani Group) भारत के एविएशन सेक्टर में अपनी बादशाहत कायम करने के लिए एक बड़ी योजना पर काम कर रहा है. ग्रुप ने अगले पांच वर्षों में अपने एयरपोर्ट कारोबार में 1 लाख करोड़ रुपये के भारी-भरकम निवेश की घोषणा की है. अदाणी एयरपोर्ट्स के निदेशक गौतम अदाणी के बेटे जीत अदाणी ने बताया कि भारत के एविएशन सेक्टर में 15-16% की सालाना वृद्धि की उम्मीद है, जिसे देखते हुए यह निवेश किया जा रहा है.
25 दिसंबर से शुरू होगा नवी मुंबई एयरपोर्ट अदाणी ग्रुप के पोर्टफोलियो में जल्द ही एक और बड़ा नाम जुड़ने जा रहा है. नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (NMIAL) 25 दिसंबर से कमर्शियल ऑपरेशंस (व्यावसायिक उड़ानें) शुरू करने के लिए तैयार है.
- क्षमता: पहले चरण में यह एयरपोर्ट सालाना 2 करोड़ यात्रियों को हैंडल करेगा. भविष्य में इसे बढ़ाकर 9 करोड़ यात्रियों तक ले जाने की योजना है.
- लागत: इसके निर्माण की शुरुआती लागत 19,650 करोड़ रुपये है.
- यह एयरपोर्ट मुंबई के मौजूदा छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर दबाव कम करेगा.
हम विस्तार के लिए तैयार हैं- जीत अडानी
ग्रुप 11 नए एयरपोर्ट्स के लिए बोली लगाएगा. जीत अदाणी ने साफ किया कि ग्रुप (Adani Group) की अभी शांत नहीं बैठने वाला है. सरकार द्वारा अगले दौर में जिन 11 हवाई अड्डों की बोली लगाई जाएगी, उनके लिए अदाणी ग्रुप अपना 100% लेकर बोली लगाएगा. जीत अदाणी ने कहा, “हम इस इंडस्ट्री पर बहुत भरोसा करते हैं और विस्तार के लिए तैयार हैं.”
चीन से मुकाबला और ग्रोथ की उम्मीद
जीत अदाणी ने कहा कि भारतीय विमानन उद्योग अगले 10-15 वर्षों तक लगातार 15-16% की दर से बढ़ सकता है. उन्होंने चीन का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां की तुलना में भारत में प्रति व्यक्ति हवाई यात्रा अभी भी बहुत कम है. अगर हम चीन के स्तर तक भी पहुंचते हैं, तो इस सेक्टर को कई गुना बढ़ना होगा.
Adani Group का एयरपोर्ट साम्राज्य
- अदाणी ग्रुप फिलहाल भारत का सबसे बड़ा एयरपोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर ऑपरेटर है.
- मौजूदा एयरपोर्ट्स में मुंबई के अलावा, ग्रुप अहमदाबाद, लखनऊ, गुवाहाटी, तिरुवनंतपुरम, जयपुर और मंगलुरु एयरपोर्ट का संचालन करता है.
- मार्केट शेयर की बात करें तो देश के कुल यात्री आवागमन का लगभग 23% और कार्गो ट्रैफिक का 33% हिस्सा अदाणी ग्रुप के पास है.
अगले 5 साल का प्लान तैयार
अदाणी ग्रुप अगले 5 सालों में एयरपोर्ट बिजनेस में 1 लाख करोड़ रुपये का निवेश करेगा. ग्रुप 25 दिसंबर को नवी मुंबई एयरपोर्ट का संचालन शुरू करने जा रहा है. इसके अलावा, अदाणी एयरपोर्ट्स के निदेशक जीत अदाणी ने घोषणा की है कि ग्रुप आगामी 11 हवाई अड्डों के निजीकरण की बोली में आक्रामक रूप से हिस्सा लेगा. ग्रुप को उम्मीद है कि भारतीय एविएशन सेक्टर अगले एक दशक में 15-16% की दर से बढ़ेगा.
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

