Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

“सदन की गरिमा, संतुलन और संवैधानिक आत्मा के संरक्षक हैं विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना” : डॉ. राजेश्वर सिंह

सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना केवल एक संवैधानिक पदाधिकारी नहीं, बल्कि सभी जनप्रतिनिधियों के लिए मार्गदर्शक और प्रेरणास्रोत हैं.

सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना केवल एक संवैधानिक पद पर आसीन व्यक्ति नहीं, बल्कि सार्वजनिक जीवन में सभी जनप्रतिनिधियों के लिए मार्गदर्शक और प्रेरणास्रोत हैं. उनका शांत स्वर, संतुलित दृष्टि और दृढ़ संवैधानिक समझ कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी सदन को स्थिरता, मर्यादा और विश्वास प्रदान करती है. वे जिस गरिमा और निष्पक्षता के साथ सदन का संचालन करते हैं, वह दलगत सीमाओं से ऊपर उठकर व्यापक सम्मान अर्जित करती है.

डॉ. राजेश्वर सिंह ने जताया अध्यक्ष के प्रति आभार

डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि व्यक्तिगत स्तर पर अध्यक्ष महाना का मार्गदर्शन और आशीर्वाद सदैव आश्वस्त करने वाला रहा है. उनके शब्द अनुभव, संवेदनशीलता और संस्थागत जिम्मेदारी से परिपूर्ण होते हैं, जो जनसेवा और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता को और सुदृढ़ करते हैं. उनके नेतृत्व में सदन केवल कार्यवाही का मंच नहीं, बल्कि संविधान की आत्मा और लोकतंत्र की गरिमा का संवाहक बना रहता है.

उल्लेखनीय है कि डॉ. राजेश्वर सिंह ने ये विचार सोमवार को राज्य विधानसभा के मानसून सत्र की कार्यवाही में सहभागिता के दौरान विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना से शिष्टाचार भेंट के पश्चात व्यक्त किए.

ये भी पढ़ें- वंदे मातरम के 150 साल: यूपी विधानसभा में बोले CM योगी- कांग्रेस की तुष्टीकरण नीति ने वंदे मातरम को विवाद का मुद्दा बनाया, जिन्ना ने जहर उगला

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital