आज के दिन सिख धर्म के दशम गुरु, गुरू गोबिंद सिंह का पावन प्रकाश पर्व मनाया जा रहा है. इस पर्व के पावन अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रकाश उत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं दी.
अन्याय के विरुद्ध संघर्ष की मिसाल
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने पोस्ट में कहा कि सिख धर्म के दशम गुरु, श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं. अन्याय के विरुद्ध संघर्ष, अत्याचार का प्रतिकार तथा मानवता की रक्षा के प्रतीक गुरु गोबिंद सिंह जी ने धर्म और संस्कृति के लिए अपने चारों पुत्रों तथा माता गुजरी जी सहित स्वयं का सर्वोच्च बलिदान दिया.
सिख धर्म के दशम गुरु, श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ।
अन्याय के विरुद्ध संघर्ष, अत्याचार का प्रतिकार तथा मानवता की रक्षा के प्रतीक गुरु गोबिंद सिंह जी ने धर्म और संस्कृति के लिए अपने चारों पुत्रों तथा माता गुजरी जी सहित स्वयं का सर्वोच्च बलिदान… pic.twitter.com/p2FhJde6yw
— Amit Shah (@AmitShah) December 27, 2025
गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने अपने पोस्ट में आगे कहा, ‘मानव इतिहास में ऐसे अद्वितीय त्याग के कारण वे सरबंसदानी कहलाए. खालसा पंथ की स्थापना के माध्यम से सिख धर्म को सेवा के साथ-साथ रक्षा का सशक्त स्तंभ बनाने वाले गुरु साहिब के पंच प्यारे देशभर में मानव समाज की सुरक्षा के पर्याय बन गए.
त्याग और साहस की मिसाल
पीएम मोदी ने भी अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से पावन पर्व की शुभकामनाएं दी. उन्होंने अपने पोस्ट में कहा कि श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के पावन प्रकाश उत्सव के अवसर पर हम श्रद्धा और विनम्रता के साथ उन्हें नमन करते हैं. वे साहस, करुणा और त्याग के सजीव प्रतीक हैं.
उन्होंने आगे बताया कि उनका जीवन और उनकी शिक्षाएं हमें सत्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर अडिग रहने तथा मानव गरिमा की रक्षा के लिए प्रेरित करती हैं. श्री गुरु गोबिंद सिंह जी का दर्शन आज भी पीढ़ी-दर-पीढ़ी सेवा और निस्वार्थ कर्तव्य के पथ पर हमारा मार्गदर्शन करता है.
वहीं, पीएम मोदी ने कुछ तस्वीरों को साझा करते हुए ये भी कहा कि इस वर्ष के शुरुआत में तख्त श्री हरिमंदिर जी, पटना साहिब की मेरी यात्रा की कुछ तस्वीरें हैं. जहां मुझे श्री गुरु गोबिंद सिंह जी एवं माता साहिब कौर जी के पावन जोड़ साहिब के दर्शन का भी सौभाग्य प्राप्त हुआ.
ये भी पढें: प्रकाश पर्व 2025: पीएम मोदी ने किया गुरु गोबिंद सिंह जी को नमन, बोले- त्याग और साहस की मिसाल
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.





