Bharat Express DD Free Dish

अर्जुन एरिगैसी ने रचा इतिहास! पीएम मोदी ने दी बधाई, बोले- जुनून कमाल का है

PM Modi congratulates Arjun Erigaisi: पीएम मोदी ने फिडे वर्ल्ड ब्लिट्ज चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर अर्जुन एरिगैसी की तारीफ की है. अर्जुन विश्वनाथन आनंद के बाद यह उपलब्धि हासिल करने वाले दूसरे भारतीय बने है.

PM Modi congratulates Arjun Erigaisi

PM Modi congratulates Arjun Erigaisi: पीएम मोदी मोदी ने फिडे वर्ल्ड ब्लिट्ज शतरंज चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने वाले अर्जुन एरिगैसी को बधाई है. प्रधानमंत्री ने अर्जुन की प्रतिभा और खेल के प्रति उनके जुनून के लिए उनकी प्रशंसा की है. पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-

‘शतरंज में भारत की तरक्की जारी है. अर्जुन एरिगैसी को दोहा में फिडे वर्ल्ड ब्लिट्ज शतरंज चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने पर बधाई. इससे पहले उन्होंने हाल ही में फिडे रैपिड शतरंज चैंपियनशिप में भी कांस्य पदक जीता था. उनकी प्रतिभा, धैर्य और जुनून कमाल के हैं. उनकी सफलताएं हमारे युवाओं को प्रेरित करती रहेंगी. उन्हें मेरी शुभकामनाएं.’

हार के बाद आई जीत

अर्जुन को सेमीफाइनल में अब्दुसत्तोरोव के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा. अब्दुसत्तोरोव ने अर्जुन को 2.5-0.5 से हराया. एरिगैसी कार्लसन और अब्दुसत्तोरोव जैसे दिग्गजों को हराकर 13 गेम में 10 अंक लेकर एकमात्र लीडर बने थे. मंगलवार को छह राउंड में उन्होंने शानदार खेल दिखाया. अर्जुन ने चार मैच जीते और दो ड्रॉ किए, और 15 अंक के साथ सेमीफाइनल में जगह पक्की की.

ये भी पढ़ें: रात में भी सुनवाई…CJI सूर्यकांत ने बदला ‘सिस्टम’, बोले- आधी रात भी खटखटाएं SC का दरवाजा

सेमीफाइनल में एक समय 2021 वर्ल्ड रैपिड चैंपियन अब्दुसत्तोरोव और अर्जुन 13-13 अंक पर थे. उम्मीद की जा रही थी कि सोमवार को अब्दुसत्तोरोव को हराने वाले अर्जुन फिर जीत हासिल करेंगे, लेकिन वह पहले गेम में सफेद मोहरों के साथ बढ़त को भुना नहीं सके और 47 चालों में हार गए.

रविवार को हुआ फैसला

इससे पहले रविवार को एरिगैसी ने रैपिड में भी तीसरा स्थान हासिल किया था. दो कांस्य पदक जीतना 22 साल के एरिगैसी के लिए बड़ी उपलब्धि है. इस उपलब्धि के साथ एरिगैसी विश्वनाथन आनंद के बाद वर्ल्ड ब्लिट्ज में ‘ओपन कैटेगरी’ में पदक जीतने वाले दूसरे भारतीय पुरुष खिलाड़ी बन गए हैं. दुनिया के नंबर 1 शतरंज खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन ने एक बार फिर अपने शानदार खेल का प्रदर्शन किया और रिकॉर्ड नौवीं बार वर्ल्ड ब्लिट्ज खिताब अपने नाम किया.

नोट- यह खबर एजेंसी (IANS) फीड से सीधे पब्लिश की गई है. इसमें किसी भी जानकारी को नहीं बदला गया है. खबर को पढ़ने लायाक बनाने के लिए लिए केवल हेडलाइन बदली गई है. वहीं पैराग्राफ से पहले सबहेड जोड़े गए हैं. इस स्टोरी को लेकर भारत एक्सप्रेस की किसी भी तरह की नैतिक जिम्मेदारी नहीं होगी.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read