Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

‘माना अंधेरा घना है, लेकिन यारों दीया जलाना कहां मना है..’, 2025 में ये रहे पीएम मोदी के यादगार बयान

साल 2025 की विदाई पर पीएम मोदी के दशकों पुराने भाषण फिर से वायरल हो रहा है. पीएम मोदी ने सकारात्मक सोच, आत्मविश्वास और अंधेरे में उम्मीद का दीया जलाने का संदेश दिया है.

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

साल 2025 के समापन पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के ‘मोदी आर्काइव’ अकाउंट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उन प्रेरक भाषणों को शेयर किया है, जिनमें उन्होंने देश के भविष्य, आत्मविश्वास और राष्ट्र निर्माण को लेकर कहा है.

‘मोदी आर्काइव’ ने पीएम मोदी के कुछ बयानों का ऑडियो शेयर करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “जैसे ही 2025 खत्म हो रहा है, हम नरेंद्र मोदी के दशकों पहले कहे गए उम्मीद और दृढ़ संकल्प पर उनके यादगार शब्दों को फिर से याद करते हैं.”

पीएम मोदी ने दी प्रेरक सीख

‘मोदी आर्काइव’ की ओर से जारी 2.15 मिनट की वीडियो क्लिप में पीएम मोदी ने शुरुआत में कहा, “मित्रों, जीवन में आशावादी होना चाहिए, निराशा कभी जीवन में आनी नहीं चाहिए और यह तब होता है जब जीवन में सकारात्मक सोच हो. सकारात्मक सोच की शक्ति पूरे संसार को बदल सकती है. हम सारी दुनिया को नहीं बदल सकते हैं. अगर तूफान आ जाए तो हम समुद्र की लहरों को नहीं मोड़ सकते हैं, लेकिन जिस नाव में बैठे हैं, उस नाव की दिशा को हम बदल सकते हैं और इसे बदलना हम जानते हैं.”

एक अन्य भाषण में पीएम मोदी ने कहा, “अगर आपका दिल साफ है, अगर आपके विचारों में स्पष्टता है, अगर आपको कुछ करने का पक्का इरादा है और आपमें सामना करने की हिम्मत है तो मुझे यकीन है कि कुछ भी हासिल कर सकते हैं.”

‘मोदी आर्काइव’ ने पीएम मोदी के उस भाषण को भी क्लिप में शामिल किया है, जिसमें प्रधानमंत्री ने कहा था, “जैसे मौसम बदलता रहता है, वैसे ही जिंदगी के उतार-चढ़ाव आते-जाते हैं. बादल कभी आते हैं, कभी चले जाते हैं. कभी-कभी चांद साफ चमकता है तो कभी सूरज साफ नजर आता है. जिंदगी में यह सब कुछ आता है, लेकिन तुम अपने लक्ष्य को पार करते हुए चले चलो, कभी न कभी यश प्राप्त होगा.”

इसके अलावा, पीएम मोदी ने अपने संदेश में कहा था, “तमन्ना अच्छे काम करने की होनी चाहिए. पाने की तमन्ना से कुछ करने की तमन्ना शायद अच्छा परिणाम देती है.”

पीएम मोदी का प्रेरक संदेश

देशवासियों के लिए एक नई राह दिखाते हुए पीएम मोदी ने एक भाषण में कहा, “कल कैसी थी, उसके आधार पर आने वाली कल तय नहीं होती है. आने वाली कल के लिए हमारी सोच क्या है, उसके आधार पर आने वाली कल का निर्माण होता है. जो बीती हुई कल पर रोते रहते हैं, वह आने वाली कल को कभी सजा नहीं सकते हैं. हमें तो सकारात्मक रुख लेकर आगे चलना है, कोशिश करनी है, कभी न कभी सफलता मिलेगी और यह मेरा विश्वास है.”

‘मोदी आर्काइव’ ने पीएम मोदी के एक शायराना अंदाज को भी उनके बयानों की सीरीज का हिस्सा बनाया है. इसमें पीएम मोदी कहते हैं, “दोस्तों, माना रात अंधेरी है, अंधेरा घना है, लेकिन यारो दीया जलाना कहां मना है. आओ दोस्तो दिया जलाएं, जिस घर में रोशनी नहीं है, वहां घर में रोशनी पहुंचाए.

ये भी पढ़ें: बिहार में महागठबंधन का ‘द एंड’? हार के बाद कांग्रेस-आरजेडी में जबरदस्त भिड़ंत, शकील अहमद बोले- ‘आरजेडी ने हरवाया’

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital