Bharat Express DD Free Dish

ग्रीनलैंड पर आर-पार के मूड में ट्रंप! “विरोध करने वाले देश अंजाम भुगतने को तैयार रहें”; टैरिफ वाली धमकी से दुनिया हैरान

Donald Trump Greenland: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ग्रीनलैंड को लेकर अब बड़ी धमकी दी है. उन्होंने कहा है कि ग्रीनलैंड (Greenland) मामले पर अगर कोई देश अमेरिका का विरोध करता है तो उसपर भारी टैरिफ लगाएंगे.

Donald Trump Greenland

Donald Trump Greenland: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ग्रीनलैंड को लेकर अब बड़ी धमकी दी है. उन्होंने कहा है कि ग्रीनलैंड (Greenland) मामले पर अगर कोई देश अमेरिका का विरोध करता है तो उसपर भारी टैरिफ लगाएंगे.

बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक ट्रंप ने यह बयान शुक्रवार को व्हाइट हाउस में एक बैठक के दौरान दिया. जिसमें उन्होंने कहा कि ग्रीनलैंड को अमेरिका में शामिल कराने को लेकर वो कानूनी अधिकार का इस्तेमाल तक करेंगे.

अमेरिकी सुरक्षा के लिए जरूरी ग्रीनलैंड

उन्होंने कहा कि हमारे लिए ग्रीनलैंड राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी है. ग्रीनलैंड मामले पर जो देश हमारा साथ नहीं देंगे उनपर हम टैरिफ लगा सकते हैं. इसके लिए हम NATO से भी बात कर रहे हैं.

ट्रंप ने बैठक में बताया कि ग्रीनलैंड अमेरिका के चर्चित रक्षा प्रोजेक्ट गोल्डन डोम के लिए बेहद अहम है. यह इजरायल के आयरन डोम से प्रेरित है. जिसका मकसद रूस और चीन जैसे देशों से अमेरिका के खतरे को बचाना है. इसके लिए अमेरिका NATO से भी बातचीत कर रहा है.

कनाडा ने दिया ट्रंप को जवाब

ग्रीनलैंड पर अमेरिकी राष्ट्रपति के दावे पर कनाडा के पीएम मार्क कार्नी ने तगड़ा जवाब दिया है. उन्होंने कहा कि ग्रीनलैंड पर मालिकाना हक का फैसला ट्रंप का नहीं है. नाटो देश होने के नाते ग्रीनलैंड को लेकर हमारी जिम्मेदारी रहेगी.

उन्होंने कहा कि ग्रीनलैंड का भविष्य ग्रीनलैंड और डेनमार्क के लोग तय करेंगे. अमेरिका अपने वादे का सम्मान करे.

ये भी पढ़ें- भारत-पोलैंड दोस्ती के नए आयाम! उप-प्रधानमंत्री सिकोर्स्की का भारत दौरा; रक्षा, AI और साइबर सुरक्षा पर होगा बड़ा मंथन

अमेरिकी संसद की टीम पहुंची ग्रीनलैंड

उधर अमेरिकी संसद का 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ग्रीनलैंड के दौरे पर है. जिसका नेतृत्व डेमोक्रेट सीनेटर क्रिस कून्स कर रहे हैं. इस प्रतिनिधिमंडल ने डेनमार्क के पीएम मेटे फ्रेडरिक्सन और ग्रीनलैंड के पीएम जेन्स फ्रेडरिक नीलसन से भी मुलाकात की. इस दौरे का मकसद ग्रीनलैंड और अमेरिका के बीच बढ़े तनाव को कम करना है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read