Bharat Express DD Free Dish

गुप्त नवरात्रि का तीसरा दिन: मेष से मीन तक 12 राशियों पर ग्रहों का असर, जानें उपाय, शुभ रंग और भाग्य प्रतिशत

Aaj Ka Rashifal 21 January 2026: माघ माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर गुप्त नवरात्रि का तीसरा दिन मां त्रिपुर सुंदरी की आराधना को समर्पित है. जानें 21 जनवरी 2026 को सभी 12 राशियों का विस्तृत राशिफल, उपाय, शुभ रंग और भाग्य प्रतिशत.

Aaj Ka Rashifal 21 January 2026: माघ माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि आज गुप्त नवरात्रि का तीसरा दिन है. इस खास अवसर पर मां त्रिपुर सुंदरी की पूजा का महत्व बताया गया है. ज्योतिषीय गणना के अनुसार दोपहर 1 बजकर 58 मिनट तक धनिष्ठा नक्षत्र रहेगा, जिसके बाद शतभिषा नक्षत्र का आरंभ होगा. शाम 6 बजकर 58 मिनट तक व्यतीपात योग रहेगा और उसके बाद वरीयान् योग का प्रभाव शुरू होगा. करण की स्थिति भी बदलती रहेगी. दोपहर 2 बजकर 47 मिनट तक तैतिल करण और उसके बाद गर करण का प्रभाव रहेगा.

ग्रहों की स्थिति

ग्रहों की स्थिति पर नजर डालें तो चंद्रमा कुंभ राशि में राहु के साथ विराजमान रहेंगे. मकर राशि में सूर्य, बुध, मंगल और शुक्र का संयोग बन रहा है. शनि मीन राशि में हैं, जबकि केतु सिंह में और गुरु मिथुन में स्थित हैं. इन ग्रहों की चाल का असर सभी 12 राशियों पर अलग-अलग रूप में दिखाई देगा. आइए जानते हैं आज यानी 21 जनवरी को किस राशि का दिन कैसा रहेगा.

मेष राशि (Aries Horoscope)

आज का दिन व्यापार और नौकरी दोनों के लिए शुभ संकेत दे रहा है. बिजनेस पार्टनरशिप से फायदा होगा और जल्द ही पद परिवर्तन की संभावना भी बन सकती है. व्यावसायिक यात्रा के योग हैं. प्रेम जीवन अच्छा रहेगा.

  • उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें और जरूरतमंद को कम्बल दान करें.
  • शुभ रंग: पीला, सफेद
  • भाग्य प्रतिशत: 55%

वृषभ राशि (Taurus Horoscope)

स्टूडेंट्स के लिए सफलता का दिन है. रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है. धार्मिक यात्रा और आध्यात्मिक कार्यों में मन लगेगा. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी.

  • उपाय: उड़द का दान करें और अपराजिता का पौधा लगाएं.
  • शुभ रंग: नारंगी, पीला
  • भाग्य प्रतिशत: 75%

मिथुन राशि (Gemini Horoscope)

स्वास्थ्य के लिए सूर्य का प्रभाव अच्छा रहेगा. व्यापार में लाभ के योग हैं. यात्रा से जुड़े फैसले सोच-समझकर लें. नए काम की शुरुआत हो सकती है. पिता का आशीर्वाद लेना शुभ रहेगा.

  • उपाय: कम्बल का दान करें.
  • शुभ रंग: नारंगी, पीला
  • भाग्य प्रतिशत: 65%

कर्क राशि (Cancer Horoscope)

धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे. चंद्रमा स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी परेशानी दे सकता है. प्रेम जीवन में तनाव संभव है.

  • उपाय: हनुमान जी की पूजा करें, लाल वस्त्र और मसूर का दान करें. शिव मंदिर में बेल का पेड़ लगाना शुभ रहेगा.
  • शुभ रंग: लाल, पीला
  • भाग्य प्रतिशत: 75%

सिंह राशि (Leo Horoscope)

परिवार के लिए दिन अच्छा रहेगा. नौकरी में नए पद से लाभ मिलेगा. पारिवारिक यात्रा की योजना को टालना ठीक नहीं है.

  • उपाय: तिल का दान करें.
  • शुभ रंग: हरा, आसमानी
  • भाग्य प्रतिशत: 65%

कन्या राशि (Virgo Horoscope)

शिक्षा से जुड़े रुके काम पूरे होंगे. राजनीति में सफलता मिलेगी. प्रेम जीवन सुखद रहेगा.

  • उपाय: गाय को पालक खिलाएं.
  • शुभ रंग: नीला, हरा
  • भाग्य प्रतिशत: 75%

तुला राशि (Libra Horoscope)

परिवार को लेकर तनाव हो सकता है. मित्रों का सहयोग मिलेगा. आर्थिक प्रगति होगी लेकिन वाद-विवाद से बचें.

  • उपाय: खर्च पर नियंत्रण रखें और शमी का वृक्ष लगाएं.
  • शुभ रंग: सफेद, बैंगनी
  • भाग्य प्रतिशत: 70%

वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope)

व्यवसाय में सफलता और नौकरी में उन्नति के योग हैं. परिवार में मंगलमय माहौल रहेगा.

  • उपाय: उड़द का दान करें.
  • शुभ रंग: हरा, आसमानी
  • भाग्य प्रतिशत: 65%

धनु राशि (Sagittarius Horoscope)

नौकरी से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है. नए अनुबंध से व्यापार में उन्नति होगी. प्रेम जीवन सुंदर रहेगा. मानसिक तनाव संभव है.

  • उपाय: गाय को पालक खिलाएं.
  • शुभ रंग: हरा, आसमानी
  • भाग्य प्रतिशत: 55%

मकर राशि (Capricorn Horoscope)

शिक्षा और राजनीति में सफलता मिलेगी. वाहन चलाते समय सावधानी बरतें. परिवार में किसी निर्णय को लेकर असमंजस रह सकता है.

  • उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें.
  • शुभ रंग: नीला, सफेद
  • भाग्य प्रतिशत: 70%

कुंभ राशि (Aquarius Horoscope)

धार्मिक यात्रा के योग हैं. नौकरी और व्यापार दोनों में लाभ मिलेगा. आत्मबल बढ़ेगा और शुभ यात्रा संभव है.

उपाय: हनुमान जी की पूजा करें और लाल फलों का दान करें.

शुभ रंग: लाल, नीला

भाग्य प्रतिशत: 70%

मीन राशि (Pisces Horoscope)

नौकरी में उन्नति होगी. वित्तीय क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा. बड़े काम की शुरुआत हो सकती है.

  • उपाय: सात प्रकार के अन्न का दान करें.
  • शुभ रंग: हरा, लाल
  • भाग्य प्रतिशत: 60%

ये भी पढ़ें-कानपुर में फर्जी IAS प्रेमी ने शादी का झांसा देकर ठग लिए 71 लाख रुपये, लड़की ने दर्ज कराई शिकायत

आज का दिन गुप्त नवरात्रि के तीसरे दिन मां त्रिपुर सुंदरी की पूजा के साथ विशेष महत्व रखता है. ग्रहों की स्थिति अलग-अलग राशियों के लिए शुभ और चुनौतीपूर्ण परिणाम लेकर आई है. जहां कुछ राशियों को व्यापार और नौकरी में लाभ मिलेगा, वहीं कुछ को स्वास्थ्य और परिवार से जुड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read