Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

विक्रोली टैगोर नगर में दिल दहला देने वाला हादसा, 26 जनवरी के मौके पर स्पीकर गिरने से 3 साल की बच्ची की मौत

Vikhroli Speaker Fall: मुंबई के विक्रोली टैगोर नगर में 26 जनवरी के कार्यक्रम के दौरान स्पीकर गिरने से 3 वर्षीय बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई. घटना का CCTV सामने आया है, पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पढ़ें दिल दहला देने वाला किस्सा…

रिपोर्ट-अभिषेक


Vikhroli Speaker Fall: 26 जनवरी को एक तरफ पूरा देश का 77 वां गणतंत्र दिवस मना रहा था, वहीं महाराष्ट्र के विक्रोली टैगोर नगर के एक घर में मातम पसर गया. दरअसल अंबेडकर नगर इलाके में चल रहे 26 जनवरी के कार्यक्रम के दौरान एक 3 साल की बच्ची के ऊपर स्पीकर गिर गया. स्थानीय लोगों ने फौरन बच्ची को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया.

जानिए क्या है पूरा मामला?

मिली जानकारी के मुताबिक, 26 जनवरी के मौके पर अंबेडकर नगर में एक पब्लिक प्रोग्राम रखा गया था. इस प्रोग्राम के लिए इलाके में बड़े-बड़े स्पीकर लगाए गए थे. इसी समय, एक 3 साल की बच्ची इलाके में खेल रही थी, तभी अचानक एक बड़ा स्पीकर उस पर गिर गया. टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई. स्थानीय लोगों ने उसे तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन डॉक्टरों ने इलाज से पहले ही उसे मृत घोषित कर दिया.

यह भी पढ़ें: क्यों हमला करा सकती है कांग्रेस? शकील अहमद ने लीक की ‘सीक्रेट चैट’, खोली राहुल गांधी की पोल

घटना का CCTV फुटेज आया सामने

वीडियो में दिख रहा है कि इलाके में 26 जनवरी के प्रोग्राम के लिए गली में कार्यक्रम हो रहा था. इस दौरान गली की दोनों साइड बड़े-बड़े स्पीकर लगे थे. चलती गली में बचे खेल रहे थे. तभी वहां एक कबाड़ी वाला आया जिसके सिर पर एक कबाड़ के एक बड़ी पोटली राखी थी. बता दें कि जैसे ही वो कार्यक्रम स्थल को क्रॉस ही कर रहा था कि उसके ऊपर लगे स्पीकर के तार टकरा गए. जिसके बाद दोनों स्पीकर जमीन पर धड़ाम से गिर पड़े और वहां खेल रही एक 3 साल की बच्ची चपेट में आ गई. वहीं यह घटना अब सोशल मीडिया पर भी वायरल हो चुकी है.

परिवारजनों ने दर्ज कराया केस

बच्ची की मौत के बाद परिवारजनों ने विक्रोली पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कराया है. जिसके बाद पुलिस घटना की जांच में लग गई है. CCTV फुटेज खंखाले जा रहे हैं और स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital