Jawad Ahmed Siddiqui Arrested: अल फलाह यूनिवर्सिटी के चेयरमैन जवाद अहमद सिद्दीकी की मुश्किलें अब और बढ़ती नजर आ रही हैं. ताजा जानकारी सामने निकल करके आ रही है कि दिल्ली पुलिस ने यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) की शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए उन्हे गिरफ्तार कर लिया है. बता दें कि ED के बाद अब दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने धोखाधड़ी मामले में सिद्दीकी पर शिकंजा कसा है.
वहीं क्राइम ब्रांच ने इस मामले में दो अलग-अलग FIR दर्ज की थीं, जिनमें संस्थान पर धोखाधड़ी और अनियमितताओं से जुड़े गंभीर आरोप लगाए गए हैं.
ED के बाद अब क्राइम ब्रांच ने की कार्रवाई
दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने जवाद सिद्दीकी को गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें पूछताछ के लिए 4 दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है. इस मामले में प्रवर्तन निदेशायल(ED)पहले ही जांच कर रहा है, इसी बीच दिल्ली पुलिस का यह कदम अल-फलाह के लिए मुसीबतें खड़ी करने वाला है.
मामले में दो अलग-अलग FIR दर्ज
एक सीनियर अधिकारी इस मामले पर जानकारी देते हुए यह भी बताया कि ‘पहली FIR धारा 12 के उल्लंघन के लिए दर्ज हुई,जबकि दूसरी FIR यूनिवर्सिटी के कथित फर्जी एक्रेडिटेशन दावों से जुड़ी है. NAAC के नोटिस में कहा गया कि यूनिवर्सिटी न तो NAAC से मान्यता प्राप्त थी, न ही उसने इसके लिए आवेदन किया था. फिर भी उसकी वेबसाइट पर गलत जानकारी दिखाई गई. जिसके बाद 16 जनवरी को ED ने यूनिवर्सिटी की 140 करोड़ रुपये कीमत की जमीन और इमारत कुर्क कर ली.
दिल्ली ब्लास्ट से भी जुड़ा है मामला
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन(यूजीसी) की शिकायतों को देखते हुए जांच शुरू की थी. जिसमें 10 नवंबर 2025 को दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन पर हुए ब्लास्ट से जुड़ी शिकायतें भी हैं. बता दें कि यह ब्लास्ट लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नं-1 के पास एक कार में हुआ था, जिसमें 13 लोगों की मौत और 24 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे. जिसके बाद दिल्ली क्राइम ब्रांच ने यूनिवर्सिटी के कामकाज से संबंधित कथित अनियमितताओं और धोखाधड़ी के संबंध में मामले दर्ज किए थे.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


