Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

पीएम मोदी ने प्रेम सिंह तमांग को जन्मदिन की दीं शुभकामनाएं, लंबी उम्र की कामना करते हुए सिक्किम के लिए कही ये बड़ी बात

प्रधानमंत्री मोदी ने सिक्किम के सीएम प्रेम सिंह तमांग को जन्मदिन पर दीर्घायु और अच्छे स्वास्थ्य की शुभकामनाएं दीं. केंद्रीय और राज्य मंत्री, लोकसभा स्पीकर समेत कई नेताओं ने भी शुभकामनाओं का सिलसिला जारी रखा.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं. पीएम मोदी ने जनसेवा के प्रति तमांग के समर्पण को याद करते हुए उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की. उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि ‘सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग को जन्मदिन की शुभकामनाएं. लोगों की सेवा में उनके लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं.’

 

अमित शाह ने भी किया ट्वीट

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग के जन्मदिवस पर ट्वीट करते हुए लिखा कि प्रेम सिंह तमांग को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. आपको अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की शुभकामनाएं, ताकि आप सिक्किम के लोगों के लिए काम करते रहें.

वहीं एक अन्य केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने भी अपने एक्स पर लिखा कि सिक्किम के माननीय मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. आप स्वस्थ एवं दीर्घायु हों. आपके नेतृत्व में राज्य सतत् विकास की दिशा में नई ऊंचाइयां प्राप्त करता रहे, यही मंगलकामना करता हूं.”

यह भी पढ़ें: अल फलाह यूनिवर्सिटी के चेयरमैन जवाद सिद्दीकी की मुश्किलें और बढ़ीं, जानें ED के बाद अब किस एजेंसी ने की कार्रवाई?

लोकसभा स्पीकर समेत अन्य नेताओं ने भी दी शुभकमनाएं

सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग को उनके जन्मदिन पर लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने भी मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग को जन्मदिन की बधाई दी. उन्होंने लिखा कि सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. उनके अच्छे स्वास्थ्य, खुशी और लंबी उम्र की कामना करता हूं.

इसी कड़ी में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने लिखा कि सिक्किम माननीय मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. आप स्वस्थ एवं दीर्घायु हों. आपके नेतृत्व में राज्य सतत् विकास की दिशा में नई ऊंचाइयां प्राप्त करता रहे, यही मंगलकामना करता हूं.” शुभकामनाओं के इस सिलसिले में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने लिखा कि सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आपकी लंबी आयु और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं.”

वहीं दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने लिखा कि सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सिक्किम के निरंतर विकास हेतु आपके सफल नेतृत्व की कामना करता हूं.”

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital