Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Valentine Day पर नोएडा में युवक-युवती की खून से लथपथ लाशें कार के अंदर मिली, किसने मारी इनके सिर में गोली?

Valentine Day Tragedy: नोएडा में वेलेंटाइन डे पर कार में युवक-युवती के शव मिले, दोनों के सिर में गोली लगी है. पुलिस ने कहा- मामले की पड़ताल जारी है. अभी तक कोई संदिग्ध नहीं मिला है.

noida girl boy
Vijay Ram Edited by Vijay Ram

नोएडा में वेलेंटाइन डे पर एक सनसनीखेज घटना सामने आई है. सेक्टर-39 इलाके में एक कार के अंदर युवक और युवती के शव मिले. दोनों के सिर में गोली लगी हुई थी. पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि युवक ने पहले युवती को गोली मारी और फिर खुद को गोली मार ली.

शनिवार दोपहर नोएडा सेक्टर-39, दादरी रोड पिलर नंबर-84 के पास एक टाटा अल्ट्रोज कार खड़ी मिली. कार का दरवाजा अंदर से लॉक था. स्थानीय लोगों और एक डिलीवरी बॉय ने कार में शव देखे तो पुलिस को सूचना दी. पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. दोनों शव खून से सने हुए थे और सिर में गोली के निशान थे.

युवक-युवती की पहचान

युवक का नाम सुमित (32 वर्ष) है, जो दिल्ली के त्रिलोकपुरी का रहने वाला था. युवती का नाम रेखा (26 वर्ष) है, जो नोएडा सेक्टर-101, सलारपुर की रहने वाली थी. दोनों पिछले कई सालों से रिश्ते में थे. शादी को लेकर परिवारों में विवाद चल रहा था. शुक्रवार शाम से दोनों गायब थे और युवक के परिजनों ने दिल्ली में मिसिंग रिपोर्ट दर्ज कराई थी.

पुलिस जांच कहां तक पहुंची

कार के अंदर से एक पिस्टल और कुछ कारतूस बरामद हुए. पिस्टल युवक के हाथ में थी. प्राथमिक जांच में आत्महत्या का मामला लग रहा है, जहां युवक ने पहले युवती की हत्या की और फिर खुदकुशी कर ली. फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया. शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. परिजनों को सूचना दे दी गई है.

परिजनों का रो रोकर बुरा हाल

परिजन सदमे में हैं. पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है. एडिशनल डीसीपी ने बताया कि मामले की गहन पड़ताल जारी है. अभी तक कोई अन्य संदिग्ध नहीं मिला है. इलाके में शांति बनी हुई है लेकिन लोग इस घटना से हैरान हैं.

यह भी पढ़े: Instagram पर लड़की को प्रेमजाल में फांसा, महाराष्ट्र से घर छोड़ भोपाल आई तो शादीशुदा निकला समीर; पोल खुलने के डर से मारा, बक्शे में बंद कर सेप्टिक टैंक में फेंकी लाश

-भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital