भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के प्रमुख उदारवादी नेता और समाज सुधारक गोपाल कृष्ण गोखले की पुण्यतिथि पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत कई बड़े नेताओं ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है. गोखले जी को महात्मा गांधी का राजनीतिक गुरु माना जाता है और उन्होंने संवैधानिक सुधार, शिक्षा विस्तार और सामाजिक न्याय के लिए अमूल्य योगदान दिया. बता दीं कि उनकी स्पष्टवादिता और नैतिकता आज भी प्रेरणा स्रोत हैं.
‘स्पष्टवादिता के लिए जाने जाते थे’: अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा कि गोपाल कृष्ण गोखले ने आजादी के आंदोलन से युवाओं को जोड़कर स्वाधीनता के लिए उन्हें प्रेरित किया. वहीं अस्पृश्यता उन्मूलन और समाज सुधार के लिए भी निरंतर कार्य किए. देशहित के विषयों पर गोखले जी अपनी स्पष्टवादिता के लिए जाने जाते थे. गोपाल कृष्ण गोखले जी को उनकी पुण्यतिथि पर नमन.
गोपाल कृष्ण गोखले जी ने आजादी के आंदोलन से युवाओं को जोड़कर स्वाधीनता के लिए उन्हें प्रेरित किया, वहीं अस्पृश्यता उन्मूलन व समाज सुधार के लिए भी निरंतर कार्य किए। देशहित के विषयों पर गोखले जी अपनी स्पष्टवादिता के लिए जाने जाते थे।
गोपाल कृष्ण गोखले जी को उनकी पुण्यतिथि पर नमन।… pic.twitter.com/Ae2gEgaESC
— Amit Shah (@AmitShah) February 19, 2026
भाजपा के अन्य नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने लिखा कि कानूनी राजनीति के मार्ग से स्वतंत्रता संग्राम की नींव रखने वाले कुशल राजनेता, सामाजिक नेता और महान समाज सुधारक गोपाल कृष्ण गोखले को उनकी पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन को वैचारिक दिशा देने और सामाजिक सुधार के लिए गोखले जी का योगदान राष्ट्र निर्माण की अमूल्य धरोहर है. उनके आदर्श और विचार सदैव लोकतांत्रिक चेतना को प्रेरणा देते रहेंगे.
यह भी पढ़ें: इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में ‘रोबोटिक डॉग’ पर मचा बवाल, कौन हैं गलगोटिया यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर नेहा सिंह?
हिमंत बिस्वा सरमा ने भी किया याद
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने लिखा कि भारतीय स्वाधीनता आंदोलन के विचारशील नेतृत्वकर्ता और प्रमुख समाज सुधारक गोपाल कृष्ण गोखले ने संवैधानिक सुधार, शिक्षा विस्तार और सामाजिक न्याय के माध्यम से राष्ट्रनिर्माण की दिशा को सुदृढ़ किया. सार्वजनिक जीवन में ईमानदारी, बौद्धिक स्पष्टता और नैतिक उत्तरदायित्व को उन्होंने राष्ट्रीय चेतना का आधार बनाया.
मल्लिकार्जुन खड़गे ने किया नमन
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने गोखले जी को भारत के स्वतंत्रता संग्राम के सबसे बड़े नेताओं में से एक और महात्मा गांधी के ‘राजनीतिक गुरु’ के रूप में याद करते हुए श्रद्धांजलि दी. उन्होंने कहा कि औपनिवेशिक शासन के खिलाफ लड़ाई में उनका अमूल्य योगदान आज भी पीढ़ियों को न्याय, स्वतंत्रता और राष्ट्र निर्माण के मार्ग पर प्रेरित करता है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



