Bharat Express DD Free Dish

कच्छ के नखत्राणा में स्कूल शिक्षिका पर हनुमान चालीसा का अपमान करने का आरोप, विरोध के बाद इस्तीफा

Hanuman Chalisa controversy: गुजरात के कच्छ जिले के नखत्राणा में अर्चना सेंट जेवियर्स स्कूल की शिक्षिका पर छात्रा से हनुमान चालीसा छीनने और अभद्रता करने का आरोप लगा. CCTV फुटेज सामने आने के बाद विरोध हुआ.

Hanuman Chalisa controversy: गुजरात के कच्छ जिले के नखत्राणा से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां के अर्चना सेंट जेवियर्स अंग्रेजी माध्यम स्कूल की एक शिक्षिका पर छात्रा से अभद्र व्यवहार और हिंदू धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगा है. बताया जा रहा है कि कक्षा 6 की छात्रा के पास हनुमान चालीसा की पुस्तिका देखकर शिक्षिका नाराज हो गईं. उन्होंने छात्रा के हाथ से किताब छीनकर जमीन पर फेंक दी और कथित तौर पर अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया. यह पूरी घटना स्कूल के CCTV कैमरे में कैद हो गई जिसके बाद मामला सार्वजनिक हो गया.

संगठनों का विरोध

घटना की जानकारी मिलते ही विश्व हिंदू परिषद (VHP), हिंदू युवा संगठन, गौरक्षा दल और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में स्कूल पहुंचे. उन्होंने स्कूल परिसर में हनुमान चालीसा का पाठ किया और ‘जय श्री राम’ के नारे लगाए. संगठनों के पदाधिकारियों ने स्कूल प्रशासन को चेतावनी दी कि हिंदू संस्कृति का अपमान अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और यदि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोहराई गईं तो उग्र आंदोलन किया जाएगा.

स्कूल प्रशासन की कार्रवाई

विवाद बढ़ने पर स्कूल प्रबंधन ने त्वरित कदम उठाते हुए आरोपी शिक्षिका से इस्तीफा ले लिया. साथ ही, स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस सुरक्षा की मांग भी की गई. हिंदू संगठनों ने जिला शिक्षा अधिकारी और शिक्षा मंत्री को ज्ञापन सौंपकर शिक्षिका के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है.

ये भी पढ़ें-हरियाणा सरकार रख रही है जनता के पैसे की एक-एक पाई का हिसाब: मुख्यमंत्री

पुराने विवाद

अर्चना सेंट जेवियर्स स्कूल पहले भी विवादों में घिर चुका है. कुछ समय पहले यहां एक शिक्षक पर अभिभावकों से जबरन वसूली का आरोप लगा था, जो अब तक पूरी तरह सुलझा नहीं है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read