Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

उत्तराखंड में शुरू होगी E-Zero FIR व्यवस्था, गृह मंत्री अमित शाह करेंगे शुभारंभ

उत्तराखंड में सात मार्च से E-Zero FIR प्रणाली लागू होगी. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह हरिद्वार में रैली के दौरान इसका शुभारंभ करेंगे.

E-Zero FIR: उत्तराखंड में जल्द ही पीड़ितों को थाने-चौकियों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे. राज्य में ई-जीरो एफआईआर व्यवस्था लागू होने जा रही है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) सात मार्च को हरिद्वार में आयोजित रैली के दौरान इसका शुभारंभ करेंगे.

प्रदर्शनी और तैयारियां तेज

इस लॉन्चिंग को लेकर पुलिस और प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं. कार्यक्रम स्थल पर बड़ा पंडाल लगाया जाएगा, जहां नए आपराधिक कानूनों और फॉरेंसिक जांच से जुड़ी आधुनिक तकनीकों की प्रदर्शनी लगेगी. साइबर अपराध, जेल प्रशासन और अभियोजन निदेशालय से जुड़े स्टॉल भी लगाए जाएंगे.

देश का तीसरा राज्य बनेगा उत्तराखंड

ई-जीरो एफआईआर लागू होने के बाद उत्तराखंड देश का तीसरा राज्य होगा, जहां यह सुविधा उपलब्ध होगी. इससे पहले दिल्ली और मध्य प्रदेश में यह व्यवस्था शुरू हो चुकी है. अब कोई भी पीड़ित कहीं से भी ऑनलाइन एफआईआर दर्ज करा सकेगा और केवल एक बार हस्ताक्षर के लिए थाने जाना होगा.

ये भी पढ़ें-‘सीमा सुरक्षा पर कोई समझौता नहीं होगा’, पूर्णिया में बोले गृह मंत्री अमित शाह

क्या है E-Zero FIR?

ई-जीरो एफआईआर एक आधुनिक पुलिस व्यवस्था है, जिसमें अपराध की शिकायत ऑनलाइन दर्ज की जा सकती है. जीरो एफआईआर नियम के तहत किसी भी थाने में शिकायत दी जा सकती है और बाद में उसे संबंधित थाने को ट्रांसफर कर दिया जाता है. इस व्यवस्था से पीड़ितों को तुरंत न्याय प्रक्रिया में शामिल होने का मौका मिलेगा.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital