Bharat Express DD Free Dish

प्यार, शादी और फिर बेवफाई! अलीगढ़ में पत्नी प्रेमी संग मिलकर खेल रही थी गंदा खेल, पति ने कमरा नंबर 302 में रंगे हाथ पकड़ा

Aligarh Wife Caught With Lover: अलीगढ़ में पति अपनी पत्नी को उसके कथित प्रेमी के साथ बाइक पर जाते हुए देख लिया. पति का आरोप है कि जिस पत्नी के लिए उसने सबकुछ छोड़ दिया, अब वहीं पत्नी शादी के बाद अपने पुराने प्रेमी के साथ मिलकर उसे धोखा दे रही है और होटल में जाकर उसके साथ संबंध बना रही है.

Aligarh Wife Caught With Lover

Aligarh Wife Caught With Lover: सात फेरों की कसम, साथ निभाने का वादा, और फिर धोखा. जब प्यार के रिश्ते में भरोसे का धागा टूटता है, तो इसका अंजाम बेहद बुरा होता है. ऐसा ही एक वाकया अलीगढ़ से सामने आया है. जहां लगभग साढ़े तीन साल पहले समाज की परवाह किये बिना लव मैरिज कर घर बसाने वाले पति-पत्नी अब थाने पहुंच गए हैं. पति का आरोप है कि जिस पत्नी के लिए उसने सबकुछ छोड़ दिया, अब वहीं पत्नी शादी के बाद अपने पुराने प्रेमी के साथ मिलकर उसे धोखा दे रही है और होटल में जाकर उसके साथ संबंध बना रही है.

बताया जा रहा है कि पति अपनी पत्नी को उसके कथित प्रेमी के साथ बाइक पर जाते हुए देख लिया. उसे अपनी पत्नी के चरित्र पर पहले से ही शक था, लेकिन जब उसने पत्नी को किसी और के साथ घूमते देखा तो ठिठक गया. इसके बाद वह दोनों का पीछा करने लगा.

कमरा नंबर 302 में पकड़े गए

पति पीछा करते हुए रामघाट रोड में मौजूद एक होटल पहुंच गया. जहां दोनों होटल के अंदर चले गए. इस संबंध में वायरल हो रहे वीडियो के अनुसार पत्नी और उसका कथित प्रेमी कमरा नंबर 302 में पहुंचे थे. जिसके बाद पति ने पुलिस को मामले की सूचना देकर मौके पर बुला लिया. जब पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे को खुलवाया तो पत्नी और उसका कथित प्रेमी अंदर ही थे. पति के अनुसार जब दरवाजा खुलवाया गया तो दोनों आपत्तिजनक स्थिति में थे.

शादी के बाद भी प्रेमी के साथ संपर्क का आरोप

बताया जा रहा है कि बुलंदशहर के गुलावठी क्षेत्र निवासी आकाश कुमार अलीगढ़ के चंदनिया की रहने वाली महिला के साथ प्रेम विवाह किया था. शादी के कुछ दिनों के बाद तक तो सबकुछ सामान्य रहा, लेकिन बाद में दिक्कतें शुरू हो गईं. पति आकाश के मुताबिक पत्नी का मृदुल नाम के युवक के साथ पुराना संबंध रहा है, जो शादी के बाद भी जारी रहा. उसने पत्नी को कई बार किसी से लगातार फोन पर बात करते देखता रहता था, जब वह इस बारे में पूछता तो पत्नी हर बार यह कहकर मना कर देती कि उसका किसी से कोई संबंध नहीं है. लेकिन पत्नी के चरित्र पर धीरे-धीरे शक गहराने लगा.

समय के साथ पत्नी को अब फर्क पड़ना बंद हो गया. वह पहले छुप-छुपकर बातें करती थी, वह अब खुलेआम करने लगी. उसने कई बार पत्नी को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं मानी. साल 2025 के नवंबर में वो मायके चली गई.

आकाश ने बताया कि वह अपनी बहन के यहां कुछ काम से अलीगढ़ आया हुआ था. शहर में वह घूम रहा था तभी उसकी नजर पत्नी पर पड़ी. जहां वो किसी युवक के साथ बाइक पर जा रही थी. वह युवक मृदुल था. पत्नी पहले से ही उसके संपर्क में है. जिसके बाद वो उनका पीछा करना शुरू किया.

पति के खिलाफ दहेज का केस

आकाश ने बताया कि पत्नी ने उसके खिलाफ दहेज और मेंटेनेंस का केस दर्ज कराया है. पत्नी ने आरोप लगाया है कि उसकी शादी में परिवार ने काफी खर्च किया था. पति आकाश का कहना है कि पत्नी ने झूठा केस दर्ज कराया है. हमारा विवाह प्रेम विवाह था, जिसमें दहेज जैसी कोई बात नहीं हुई थी. पत्नी के द्वारा कराये गए केस से वह काफी मानसिक तनाव से गुजर रहा है.

ये भी पढ़ें- 13 साल की जंग के बाद हरीश राणा की विदाई बनेगी नई उम्मीद, अंगदान से कई लोगों को मिलेगा जीवन

फिलहाल क्वार्सी थाना पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने में लेकर आई और पूछताछ की. पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर लिये हैं. यदि किसी पक्ष की तरफ से लिखित शिकायत दर्ज कराई जाती है तो आगे की कार्रवाई की जाएगी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read