अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ.
US israel Iran Conflict: अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने कहा है कि ईरान में सत्ता परिवर्तन हो चुका है. यह नया शासन है. उन्होंने ईरान के नए नेताओं को चेतावनी दी कि उन्हें समझदारी दिखानी चाहिए. अगर ईरान अमेरिका की शर्तों को मानने को तैयार नहीं होता तो अमेरिका बड़ी कार्रवाई करेगा.
पीट हेगसेथ का बयान
पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग के दौरान यह बात कही. उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप समझौते के लिए तैयार हैं. ईरान को इन शर्तों के बारे में पहले से पता है. अगर ईरान इन शर्तों को नहीं मानता तो अमेरिकी सेना और ज्यादा ताकत से हमले जारी रखेगी. हेगसेथ ने जोर देकर कहा कि ईरान के पुराने सर्वोच्च नेता अली खामेनेई की मौत के बाद सत्ता उनके बेटे मोजतबा खामेनेई को सौंपी गई है.

ईरान : जंग में क्या हुआ
पिछले 24 घंटों में ईरान की तरफ से मिसाइल और ड्रोन हमलों में कमी आई है. वहीं अमेरिका ने 200 से ज्यादा हमले किए हैं. ईरानी सेना का मनोबल टूट रहा है. कई कमांड बंकर तबाह हो चुके हैं. बिजली, पानी और संचार व्यवस्था प्रभावित हुई है. कई ईरानी नेता छिपने को मजबूर हैं. अमेरिका का कहना है कि ईरान के पास विकल्प कम होते जा रहे हैं जबकि अमेरिका के विकल्प बढ़ रहे हैं.
यह भी पढ़िए: मेलोनी का ट्रंप को ‘नो’! इटली ने अमेरिका के लिए बंद किए अपने दरवाजे; क्या अकेले पड़ गए डोनाल्ड ट्रंप?
नाटो के भविष्य पर फैसला
हेगसेथ ने बताया कि राष्ट्रपति ट्रंप ईरान अभियान खत्म होने के बाद नाटो के भविष्य पर फैसला करेंगे. उन्होंने कुछ देशों पर तंज कसा कि वे सैन्य मदद देने में हिचक दिखा रहे हैं. वहीं, अमेरिकन मीडिया खबरें आ रही हैं कि ट्रंप प्रशासन भी मानता है कि लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है. आने वाले दिन बहुत महत्वपूर्ण होंगे. अमेरिका का दावा है कि वह ईरान के नए नेताओं से बातचीत भी कर रहा है लेकिन सैन्य दबाव जारी रहेगा.
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



