Bharat Express DD Free Dish

ट्रंप के ‘सीजफायर’ ने शेयर बाजार पर खाया रहम! खुलते ही ‘रॉकेट’ बना सेंसेक्स-निफ्टी, कुछ ही मिनटों में निवेशकों ने कूट लिए 13 लाख करोड़

Donald Trump के ईरान-इजराइल सीजफायर ऐलान के बाद भारतीय बाजार में जबरदस्त तेजी आई. खुलते ही Sensex-Nifty 50 में उछाल से निवेशकों ने कुछ ही मिनटों में 13 लाख करोड़ कमा लिए…

Trump ceasefire impact on Sensex Nifty rally: पिछले कुछ दिनों से तनाव और मंदी की मार झेल रहे भारतीय शेयर बाजार के लिए बुधवार की सुबह किसी दिवाली से कम नहीं रही. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान और इजराइल के बीच 2 हफ्तों के ‘सीजफायर’ (संघर्ष विराम) के ऐलान ने दलाल स्ट्रीट में नई जान फूंक दी है.

बता दें कि बुधवार को बाजार खुलते ही सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty 50) की चाल ऐसी रही कि स्क्रीन पर हर तरफ केवल ‘हरी लकीरें’ ही नजर आईं. बाजार में आई इस ‘महा-तेजी’ की बदौलत शुरुआती चंद मिनटों में ही निवेशकों की झोली में 13 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई गिर गई.

ट्रंप के ऐलान का कैसे पड़ा असर?

बीते चार कारोबारी सत्रों से बाजार ट्रंप के बयानों को लगभग इग्नोर कर रहा था लेकिन मंगलवार देर रात ईरान के साथ हुए युद्ध विराम के समझौते ने माहौल को पूरी तरह बदल दिया. बुधवार सुबह सेंसेक्स करीब 2600 अंकों की भारी बढ़त के साथ 77,160 के स्तर पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 50 ने 3.30 फीसदी की छलांग लगाते हुए 23,800 का ऐतिहासिक आंकड़ा पार कर लिया. बाजार के पंडितों का कहना है कि यह तेजी उस ‘बूस्ट’ का नतीजा है, जिसका इंतजार निवेशक पिछले कई महीनों से कर रहे थे.

अमेरिकी और एशियाई बाजारों में भी ‘बुल रन’

ट्रंप के सीजफायर वाले बयान का असर केवल भारत तक सीमित नहीं रहा. मंगलवार रात अमेरिकी बाजार (us market today) करीब 1000 अंक चढ़कर बंद हुआ, जिसका सीधा असर बुधवार सुबह एशियाई बाजारों पर दिखा. जापान और हांगकांग समेत अन्य एशियाई बाजारों में 5 फीसदी तक की तेजी दर्ज की गई. युद्ध के टलने और ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ के दोबारा खुलने की उम्मीद ने वैश्विक अर्थव्यवस्था में विश्वास पैदा किया है, जिससे निवेशकों ने बाजार में जमकर खरीदारी की.

सेंसेक्स की 30 में से 29 कंपनियां ‘हरे निशान’ में

बाजार (Sensex and Nifty 50) में आई इस सुनामी जैसी तेजी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सेंसेक्स की 30 प्रमुख कंपनियों में से 29 कंपनियों के शेयर शानदार बढ़त के साथ ट्रेड कर रहे थे. बैंकिंग, आईटी, और ऑटो सेक्टर के शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी देखी गई. जो निवेशक कल तक घाटे के डर से सहमे हुए थे, वे आज लैपटॉप और फोन की स्क्रीन पर अपना मुनाफा बढ़ता देख गदगद हैं. मार्केट कैप में आई इस भारी बढ़ोतरी ने भारतीय निवेशकों के चेहरे पर मुस्कान लौटा दी है.

यह भी पढ़ें: क्या वाकई पाकिस्तान ने कराया सीजफायर या कहानी कुछ और? शहबाज शरीफ के ‘कॉपी-पेस्ट’ पोस्ट से खुली पोल!

13 लाख करोड़ की ‘जादुई’ रिकवरी

मंगलवार तक जहां बाजार ट्रंप की धमकियों और तेल की बढ़ती कीमतों के बोझ तले दबा था, वहीं बुधवार सुबह कुछ ही सेकंडों में 13 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति बाजार में वापस आ गई. विशेषज्ञों का मानना है कि यदि यह शांति वार्ता अगले दो हफ्तों तक सकारात्मक बनी रहती है, तो सेंसेक्स और निफ्टी अपने पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं. फिलहाल, दलाल स्ट्रीट पर ‘ट्रंप-सीजफायर’ का जादू सिर चढ़कर बोल रहा है और चारों तरफ मुनाफे की बारिश हो रही है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read