Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

IND vs AUS: भारतीय स्पिनर्स के सामने बेबस ऑस्ट्रेलिया, क्या तीसरे टेस्ट में स्टीव स्मिथ करा पाएंगे टीम की वापसी?

IND vs AUS: डेविड वॉर्नर भी रंग में नजर नहीं आ रहे हैं. जबकि, मध्यक्रम विकेटों के पतझड़ को रोक पाने में अभी तक नाकाम रहा है.

steve Smith

स्टीव स्मिथ

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के तहत खेले जाने वाले तीसरे टेस्ट से पहले ही कंगारू टीम को बड़ा झटका जब कप्तान पैट कमिंस ने पारिवारिक कारणों का हवाला देते हुए भारत आने से इनकार कर दिया. इसके बाद ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी स्टीव स्मिथ को सौंपी गई है. बॉल टेंपरिंग केस के बाद स्मिथ भारत के खिलाफ तीसरे टेस्ट में कप्तानी करते नजर आएंगे.

स्टीव स्मिथ की अगुवाई वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम के सामने अब कई तरह की चुनौतियां हैं. वहीं यह तीसरा मौका होगा जब स्मिथ को नियमित कप्तान की गैरमौजूदगी में टीम की कमान सौंपी गई है. 2021 में उप-कप्तानी सौंपे जाने के बाद स्मिथ ने दो टेस्ट मैचों में टीम की कमान संभाली है.

स्टीव स्मिथ 2014 और 2018 के बीच 34 टेस्ट मैचों में टीम के कप्तान रह चुके हैं. 2017 में ऑस्ट्रेलिया के भारत दौरे पर भी वह कप्तान थे. उस दौरे पर स्मिथ ने तीन शतक बनाए थे. वहीं 2021 के भारत के ऐतिहासिक दौरे पर भी स्मिथ शुरुआती मैचों में बड़ा स्कोर नहीं कर पाए थे लेकिन सिडनी टेस्ट में उन्होंने शतक जड़ा था. यह मैच बेनतीजा समाप्त हुआ था. वर्तमान सीरीज की बात करें तो स्टीव स्मिथ का बल्ला खामोश ही रहा है और उन्होंने अब तक चार पारियों में 23.66 की औसत से 71 रन बनाए हैं.

ये भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट से पहले बड़ा झटका, पैट कमिंस हुए बाहर, स्टीव स्मिथ संभालेंगे कप्तानी

भारतीय स्पिनर्स का काट नहीं ढूंढ पा रही ऑस्ट्रेलियाई टीम

ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजी भारतीय स्पिनर्स के सामने असहाय नजर आई है. मार्नस लाबुशेन ने छोटी-छोटी शुरूआत की है लेकिन अभी तक वह भी भारतीय स्पिनरों के बुने जाल को काट नहीं पाए हैं. डेविड वॉर्नर भी रंग में नजर नहीं आ रहे हैं. जबकि, मध्यक्रम विकेटों के पतझड़ को रोक पाने में अभी तक नाकाम रहा है. हैंड्सकॉम्ब ने जरूर कुछ हद तक कोशिश की है लेकिन वह भी अश्विन-जडेजा की जोड़ी का तोड़ नहीं ढूंढ नहीं पाए हैं. ऐसे में स्मिथ को न केवल बल्ले से रन बनाने होंगे बल्कि अपनी टीम के लिए टेस्ट सीरीज में जीत के दरवाजे भी खोलने होंगे.

भारत ने नागपुर में खेले गए पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को पारी के अंतर से हराया था. जबकि दिल्ली में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में भी ऑस्ट्रेलिया ने भारत के सामने तीन दिनों में ही सरेंडर कर दिया था. ऑस्ट्रेलिया के साथ भारत का तीसरा टेस्ट 1 से 5 मार्च तक इंदौर में खेला जाएगा. जबकि चौथे टेस्ट में 9 से 13 मार्च तक अहमदाबाद में खेला जाएगा.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital