Tonk Oil Spill: राजस्थान में टोंक से गुजरते नेशनल हाईवे 52 पर दाखिया गांव के पास एक हादसा हुआ. कोटा से जयपुर जा रहे सरसों के तेल से भरे टैंकर को पीछे से एक ट्रक ने टक्कर मार दी. टक्कर लगते ही टैंकर में छेद हो गया. इसके चलते उससे सरसों का तेल बहने लगा.
गांव वालों को पता चला तो मची होड़
फिर क्या था, सड़क पर बहते तेल को ले जाने के लिए गांव वालों में होड़ मच गई. कोई ड्रम लेकर आया. कोई पीपा लेकर आया. कोई बाल्टी लेकर आया. सब सड़क से तेल भरकर ले गए. लोग एक दूसरे से आगे बढ़कर तेल इकट्ठा करने की कोशिश कर रहे थे.
गनीमत यह रही कि टैंकर पलटा नहीं. टैंकर के ऊपरी हिस्से में छेद हुआ था. इसलिए ज्यादा तेल नहीं बहा. अगर टैंकर पलट जाता तो बहुत ज्यादा तेल बह सकता था. वरना तो लोग तैयार बैठे थे तेल की लूट के लिए. गांव वाले तुरंत पहुंच गए थे. वे तेल लेने के लिए इंतजार कर रहे थे.
“आपदा में अवसर तलाशने की कहावत आपने सुनी होगी… लेकिन टोंक में इसका लाइव नज़ारा देखने को मिला।
नेशनल हाईवे 52 पर दाखिया गांव के पास, कोटा से जयपुर जा रहे सरसों के तेल से भरे टैंकर को पीछे से एक ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि टैंकर में छेद हो गया और सड़क पर तेल बहने… pic.twitter.com/wyAnbDhUMq— Bharat Express (@BhaaratExpress) April 20, 2026
आपदा में अवसर की तलाश
टैंकर चालक धर्मेंद्र ने घटना के बारे में बताया. उन्होंने कहा कि ट्रक ने टक्कर मारी और तेल बहने लगा. लोग तेल लेने पहुंच गए. ट्रक चालक ने कहा- ‘कई लोग आपदा में भी अवसर तलाश लेते हैं. वे तेल लूटने लगे.’ लोगों की आदत सी बन गई है आपदा में अवसर तलाश करने की.
ये भी पढ़िए: बालोतरा रिफाइनरी में लग गई आग, कोसों दूर से आसमां में दिखा धुएं का भयावह मंजर, 21 को आने वाले हैं पीएम मोदी
- Edit & Published By Vijay Ram.
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.




