Bharat Express DD Free Dish

AAP छोड़ बीजेपी में शामिल हुए राघव चड्ढा, नितिन नवीन ने मिठाई खिलाकर किया स्वागत

राघव चड्ढा समेत 7 राज्यसभा सांसदों ने आम आदमी पार्टी छोड़कर बीजेपी का दामन थाम लिया है. दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय पहुंचने पर नेताओं का स्वागत नितिन नवीन ने मिठाई खिलाकर किया.

AAP MPs join BJP news

AAP MPs join BJP

Raghav Chadha joins BJP: आम आदमी पार्टी (AAP) के तीन राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल ने पार्टी छोड़कर बीजेपी का दामन थाम लिया है. पार्टी से इस्तीफा देने के बाद ये नेता दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय पहुंचे, जहां उनकी मुलाकात राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से हुई. नितिन नवीन ने तीनों का स्वागत किया और उन्हें मिठाई खिलाकर पार्टी में शामिल किया.

10 में से 7 सांसदों ने छोड़ी AAP

आम आदमी पार्टी (AAP) के कुल 10 राज्यसभा सांसदों में से 7 ने पार्टी छोड़ दी है और बीजेपी में शामिल होने का फैसला किया है. राघव चड्ढा और संदीप पाठक ने शुक्रवार को यह जानकारी दी कि वे अपने पांच अन्य साथियों के साथ बीजेपी में जा रहे हैं. उन्होंने बताया कि AAP के 10 में से 7 राज्यसभा सांसदों का बीजेपी में विलय हो रहा है.

Raghav Chadha joins BJP 1

राघव चड्ढा ने कहा कि संविधान के अनुसार किसी पार्टी के दो-तिहाई सांसद दूसरी पार्टी में शामिल होकर विलय कर सकते हैं. इस संबंध में राज्यसभा के सभापति सी. पी. राधाकृष्णन को पत्र सौंप दिया गया है और जरूरी दस्तावेज भी जमा किए जा रहे हैं. उन्होंने यह भी बताया कि बीजेपी में शामिल होने वाले अन्य सांसदों में हरभजन सिंह, राजेंद्र गुप्ता, विक्रम साहनी और स्वाति मालीवाल शामिल हैं.

Raghav Chadha joins BJP 2

पीएम के नेतृत्व में देश के लिए काम करेंगे- राघव

राघव चढ्डा ने अपनी प्रेस कॉन्फेंस में कहा कि, “हम प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश के लिए काम करेंगे. हम सभी ने मिलकर इस पार्टी को दिल्ली पंजाब और देश के अन्य राज्यों तक पहुंचाने का प्रयास किया था. लेकिन अब AAP का रुख पूरी तरह बदल गया है.”


ये भी पढ़ें: राघव का ‘चाणक्य नीति’ वाला दांव! AAP से विदाई के बीच तैयार किया ऐसा ‘कानूनी कवच’ कि बच गई सांसदी


सांसद ने आगे कहा कि, वे अब जनता की सेवा करेंगे. पार्टी से अलग होने और भाजपा में विलय का फैसला उन्होंने बहुत सोच समझकर लिया है. उन्होंने कहा कि AAP अब सिर्फ अपने लोगों का फायदा देख रही है. देश और आम लोगों की चिंता उसे नहीं रही.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read