Bharat Express DD Free Dish

हिंद महासागर में हलचल तेज, अमेरिका-ईरान तनाव के बीच भारत को सुरक्षा नेतृत्व की जिम्मेदारी निभाने की सलाह

मध्य पूर्व तनाव के बीच नई रिपोर्ट में भारत को हिंद महासागर क्षेत्र में समुद्री निगरानी और सुरक्षा सहयोग को मजबूत करने की सलाह दी गई है. रिपोर्ट ने कहा कि भारत को क्षेत्रीय मंचों के जरिए पड़ोसी देशों के साथ मिलकर सुरक्षा ढांचा तैयार करना चाहिए.

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच एक नई रिपोर्ट में भारत को हिंद महासागर क्षेत्र (IOR) में अपनी समुद्री निगरानी और सुरक्षा सहयोग को और मजबूत करने की सलाह दी गई है. बुल्गारिया स्थित थिंक-टैंक Modern Diplomacy की रिपोर्ट के मुताबिक, तटीय देशों को अब केवल पारंपरिक सुरक्षा सहयोग तक सीमित नहीं रहना चाहिए बल्कि साझा समुद्री क्षेत्र की सुरक्षा के लिए एक ठोस और समन्वित ढांचा तैयार करना जरूरी है.

क्षेत्रीय सहयोग पर जोर

रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत को Colombo Security Conclave (CSC) और Indian Ocean Naval Symposium (IONS) जैसे मंचों के जरिए पड़ोसी देशों के साथ मिलकर निगरानी बढ़ानी चाहिए. भारत को क्षेत्र की सबसे मजबूत सैन्य ताकत बताते हुए रिपोर्ट ने कहा कि इस सहयोग का नेतृत्व भारत कर सकता है.

मध्य पूर्व तनाव का असर

रिपोर्ट में बताया गया कि अमेरिका-ईरान और इजराइल से जुड़े हालिया तनाव का असर हिंद महासागर तक पहुंच रहा है. इससे ऊर्जा सुरक्षा पर खतरा पैदा हुआ है और कई देशों पर इसका असर दिख रहा है.

चेतावनी देने वाली घटनाएं

रिपोर्ट में दो घटनाओं का खास जिक्र किया गया है-

  • श्रीलंका के पास ईरानी युद्धपोत IRIS Dena को डुबोए जाने की घटना
  • हिंद महासागर में डिएगो गार्सिया स्थित UK-US सैन्य अड्डे की ओर बैलिस्टिक मिसाइल दागे जाने की खबर

इन घटनाओं को भारत के समुद्री क्षेत्र के लिए सीधा खतरे का संकेत माना गया है.

भारत की अहम भूमिका

रिपोर्ट में कहा गया है कि दशकों से हिंद महासागर शांत रहा है लेकिन अब बड़े संघर्षों का असर यहां तक पहुंचने लगा है. ऐसे में भारत को अपनी भूमिका और मजबूत करनी होगी और खुद को भरोसेमंद सुरक्षा साझेदार के रूप में स्थापित करना होगा.

ये भी पढ़ें-आतंकवाद की जड़ें खत्म करना जरूरी, वरना बार-बार उठाएगा सिर’, ऑपरेशन सिंदूर पर रक्षा मंत्री ने क्या कहा?

भारत की SAGAR (Security and Growth for All in the Region) नीति, जिसे 2025 में MAHASAGAR के रूप में अपग्रेड किया गया है, को सफल बनाने के लिए नीतिगत पहल के साथ मजबूत सैन्य क्षमताओं का समर्थन जरूरी बताया गया है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read