Bharat Express DD Free Dish

10 मिनट तक बरसते रहे डंडे, बनाई फिल्म! नोएडा के मामूरा में नशेड़ी युवकों ने किशोर के साथ की हैवानियत

Noida Crime News: उत्तर प्रदेश की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले नोएडा में PG में घुसकर एक किशोर के साथ 3 युवकों ने बेरहमी से मारपीट कर दी. दोनों आरोपियों ने लाठी डंडों से किशोर को जमकर पीटा. मामला सामने आने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

Noida Crime News

Noida Crime News

Noida Crime News: उत्तर प्रदेश की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले नोएडा में कानून व्यवस्था का आपराधिक मानसिकता के लोग भट्टा बैठा रहे हैं. इसकी एक बानगी तब देखने को मिली, जब PG में घुसकर एक किशोर के साथ 3 युवकों ने बेरहमी से मारपीट कर दी. दोनों आरोपियों ने लाठी डंडों से किशोर को जमकर पीटा. मामला सामने आने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

दरअसल यह पूरा मामला नोएडा के फेज-3 थाना क्षेत्र के मामूरा गांव में बने एक पीजी का है. जहां एक किशोर के साथ नशे में धुत 3 युवकों ने जमकर मारपीट कर दी. यहीं नहीं आरोपियों ने इस मारपीट का एक वीडियो भी बनाया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दी.

कपड़े उतरवाकर डंडे से जमकर पीटा

वायरल वीडियो में नशे में धुत दो युवक पीड़ित को कपड़े उतरवाकर मारपीट करते दिख रहे हैं. वहीं तीसरा आरोपी मोबाइल से इस दरिंदगी का वीडियो बनाता रहा. दोनों युवकों ने पीड़ित को करीब 10 मिनट तक पीटते रहे.

वीडियो वायरल होने के बाद घायल किशोर के पिता ने बेटे की खोज खबर ली और पुलिस को इसकी शिकायत दी. मामला सामने आने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया.

जान से मारने की दी धमकी

शिकायत में पीड़ित ने आरोपियों पर जमकर मारपीट करने सहित धमकी देने का आरोप लगाया है. पीड़ित के मुताबिक आरोपियों ने ना सिर्फ उसके साथ मारपीट की, बल्कि उसे जान से मारने की धमकी देते हुए वीडियो भी बनाया.

ये भी पढ़ें- विवेक विहार अग्निकांड पर गृह मंत्री अमित शाह और पीयूष गोयल ने जताया दुख

केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने आनन-फानन में आरोपियों की तलाश शुरू कर दी. पुलिस ने इस मामले में 1 आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान कृष्णा उम्र 18 साल के रूप में हुई है. फिलहाल अन्य आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है. एडीसीपी सेन्ट्रल नोएडा आर.के. गौतम ने जल्द से जल्द अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने की बात कही है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read