Bharat Express DD Free Dish

रहस्यमयी ग्रहों की चाल: आज किस राशि पर बरसेगा भाग्य और किसे करना होगा सावधान?

Aaj Ka Rashifal 19 May 2026: आज का राशिफल 12 राशियों के लिए मिथुन राशि में चन्द्रमा, गुरु और शुक्र का गोचर शिक्षा, व्यापार और संबंधों पर असर डालेगा. जानें मेष से मीन तक सभी राशियों का दैनिक भविष्यफल और उपाय.

Aaj Ka Rashifal 19 May 2026: आज का दिन विशेष है क्योंकि चन्द्रमा मिथुन राशि में गुरु और शुक्र के साथ विराजमान हैं. सूर्य वृष राशि में और शनि मीन राशि में स्थित हैं. मंगलवार को हनुमान जी की उपासना का महत्व और भी बढ़ जाता है. ऐसे में शिक्षा, व्यापार, संचार और रिश्तों से जुड़े मामलों में खास असर देखने को मिलेगा. धार्मिक दृष्टि से श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ, श्रीकृष्ण नाम संकीर्तन और हनुमान बाहुक का पाठ लाभकारी रहेगा. सप्त अन्न का दान पुण्य देगा और सुंदरकांड पाठ से मानसिक शांति मिलेगी. आइए जानते हैं कि सभी 12 राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा.

मेष राशि

आज चन्द्रमा तीसरे भाव में हैं. नौकरी में सफलता के संकेत हैं लेकिन ऑफिस में विवाद की स्थिति बन सकती है. राजनीति से जुड़े लोगों को फायदा होगा. नई बिजनेस डील से धन लाभ होगा. छात्रों को शिक्षा और करियर में अच्छे परिणाम मिलेंगे. भावनाओं में बहकर कोई बड़ा निर्णय न लें.

  • उपाय – रुद्राभिषेक करें और तिल-चावल का दान करें.
  • शुभ रंग – नारंगी व लाल
  • शुभ अंक – 02 व 09
  • भाग्य प्रतिशत – 70%

वृषभ राशि

शुक्र, गुरु और चन्द्रमा दूसरे भाव में हैं. राहु का असर स्वास्थ्य पर पड़ सकता है, खासकर हड्डियों या शरीर में दर्द की समस्या हो सकती है. धार्मिक यात्रा संभव है. करीबी रिश्तेदारों से विवाद हो सकता है, इसलिए क्रोध पर नियंत्रण रखें. प्रेम संबंधों में थोड़ी दूरी रहेगी लेकिन दिन के अंत तक स्थिति सुधरेगी.

  • उपाय – पार्थिव शिवलिंग पूजन करें और शिवपुराण का पाठ करें.
  • शुभ रंग – नीला व हरा
  • शुभ अंक – 04 व 08
  • भाग्य प्रतिशत – 70%

मिथुन राशि

गुरु, शुक्र और चन्द्रमा आपकी राशि में हैं. छात्रों के लिए दिन बेहद महत्वपूर्ण है. नौकरी और व्यापार में सफलता के योग हैं. लंबे समय से रुका कोई प्रोजेक्ट पूरा हो सकता है. नई बिजनेस डील मिलने से मन प्रसन्न रहेगा. प्रेम जीवन अच्छा रहेगा लेकिन गुस्से पर नियंत्रण जरूरी है.

  • उपाय – श्री कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें और उड़द-मूंग का दान करें.
  • शुभ रंग – हरा व आसमानी
  • शुभ अंक – 03 व 09
  • भाग्य प्रतिशत – 60%

कर्क राशि

धार्मिक कार्यों के लिए दिन शुभ है. बिजनेस में मेहनत के बावजूद बड़ी सफलता में देरी हो सकती है. परिवार में शुभ समाचार मिलेगा. चन्द्रमा, गुरु और शुक्र बारहवें भाव में हैं, जिससे खर्च बढ़ सकता है. छात्रों को समय प्रबंधन पर ध्यान देना होगा. प्रेम जीवन अच्छा रहेगा.

  • उपाय – भगवान विष्णु की उपासना करें.
  • शुभ रंग – सफेद व पीला
  • शुभ अंक – 05 व 08
  • भाग्य प्रतिशत – 70%

सिंह राशि

सूर्य दशम भाव में हैं और गुरु, शुक्र व चन्द्रमा मिथुन राशि में हैं. अब आपके प्रयासों का फल मिलने लगेगा. बैंकिंग और आईटी क्षेत्र में प्रमोशन संभव है. व्यवसाय में थोड़ी कठिनाई आ सकती है लेकिन शाम तक स्थिति सुधरेगी. प्रेम जीवन को बेहतर बनाने के लिए साथी के साथ समय बिताएं.

  • उपाय – महामृत्युंजय मंत्र का जप करें और अन्न दान करें.
  • शुभ रंग – हरा व पीला
  • शुभ अंक – 04 व 08
  • भाग्य प्रतिशत – 65%

कन्या राशि

गुरु, शुक्र और चन्द्रमा दशम भाव में हैं. सूर्य भाग्य भाव में हैं. धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में मन लगेगा. व्यवसाय में सफलता मिलेगी और उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा. परिवार में जिम्मेदारियों को अच्छे से निभाएंगे. पुराने मित्र से मुलाकात खुशी देगी.

  • उपाय – श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें और मूंग-गुड़ का दान करें.
  • शुभ रंग – सफेद व आसमानी
  • शुभ अंक – 03 व 09
  • भाग्य प्रतिशत – 65%

तुला राशि

शुक्र, गुरु और चन्द्रमा भाग्य भाव में हैं. नौकरी में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं जो भविष्य में लाभकारी होंगी. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. धार्मिक यात्रा का योग है. बिजनेस में कागजी कार्यों में लापरवाही से नुकसान हो सकता है.

  • उपाय – गुड़ और शीतल जल का दान करें. रुद्राष्टक का पाठ करें.
  • शुभ रंग – सफेद व हरा
  • शुभ अंक – 04 व 08
  • भाग्य प्रतिशत – 65%

वृश्चिक राशि

मंगल और शनि रियल एस्टेट बिजनेस के लिए शुभ हैं. गुरु और शुक्र वित्तीय लाभ देंगे. मन में चिंता रह सकती है लेकिन शाम तक समाधान मिलेगा. नई बिजनेस डील लाभकारी होगी. स्वास्थ्य में राहु थोड़ी परेशानी दे सकता है. प्रेम जीवन अच्छा रहेगा.

  • उपाय – सूर्य उपासना करें और सात अन्न का दान करें.
  • शुभ रंग – नारंगी व पीला
  • शुभ अंक – 05 व 07
  • भाग्य प्रतिशत – 75%

धनु राशि

गुरु, शुक्र और चन्द्रमा सप्तम भाव में हैं. व्यवसाय के लिए दिन शुभ है. परिवार में समृद्धि बनी रहेगी. धन लाभ होगा लेकिन खर्च अधिक हो सकता है. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लीवर संबंधी समस्या हो सकती है. प्रेम जीवन में थोड़ी उलझन रहेगी.

  • उपाय – शिव उपासना करें और तिल का दान करें.
  • शुभ रंग – पीला व लाल
  • शुभ अंक – 02 व 06
  • भाग्य प्रतिशत – 70%

मकर राशि

गुरु, शुक्र और चन्द्रमा षष्ठम भाव में हैं. नौकरी और व्यापार में प्रगति होगी. तकनीकी और मैनेजमेंट छात्रों के लिए समय शुभ है. बिजनेस को सही दिशा देंगे. नौकरी बदलने का विचार आ सकता है. प्रेम जीवन सुखद रहेगा.

  • उपाय – भगवान शिव की उपासना करें और उड़द-तिल का दान करें.
  • शुभ रंग – पीला व लाल
  • शुभ अंक – 04 व 06
  • भाग्य प्रतिशत – 60%

कुंभ राशि

सूर्य चौथे भाव में और शनि दूसरे भाव में हैं. व्यवसाय में कार्यभार अधिक रहेगा जिससे तनाव हो सकता है. चन्द्रमा, गुरु और शुक्र पंचम भाव में हैं, छात्रों को लाभ मिलेगा. कुछ काम घर से करने पर समय पर पूरे होंगे. मित्रों का सहयोग मिलेगा. प्रेम जीवन अच्छा रहेगा.

  • उपाय – शिव मंदिर जाकर जलाभिषेक करें और धार्मिक पुस्तकों का दान करें.
  • शुभ रंग – नीला व सफेद
  • शुभ अंक – 05 व 08
  • भाग्य प्रतिशत – 75%

ये भी पढ़ें-अब नहीं होगी प्रेमानन्द महाराज जी की पदयात्रा! आश्रम ने बताया क्यों की गई अनिश्चितकाल के लिए स्थगित?

मीन राशि

गुरु, शुक्र और चन्द्रमा चौथे भाव में हैं. शनि आपकी राशि में हैं. नौकरी में बदलाव की कोशिशें सफल होंगी. परिवार में सुखद वातावरण रहेगा. छात्रों को पढ़ाई की सही दिशा मिलेगी. आर्थिक लाभ होगा. प्रेम जीवन अच्छा रहेगा लेकिन अधिक यात्रा से बचें.

  • उपाय – श्री सूक्त का पाठ करें और फलों का दान करें.
  • शुभ रंग – पीला व सफेद
  • शुभ अंक – 02 व 03
  • भाग्य प्रतिशत – 60%

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read