Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

अब नहीं होगी प्रेमानन्द महाराज जी की पदयात्रा! आश्रम ने बताया क्यों की गई अनिश्चितकाल के लिए स्थगित?

Premanand Maharaj ji padyatra postponed: अस्वस्थ होने की वजह से सुबह निकलने वाली प्रेमानन्द महाराज जी की पदयात्रा को भी अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है. सूत्रों के अनुसार पिछले दो दिनों से प्रेमानंद महाराज भक्तों से वार्ता और दर्शन नहीं कर पा रहे हैं. उ

प्रेमानन्द महाराज जी की पदयात्रा हुई स्थगित

प्रेमानन्द महाराज जी की पदयात्रा हुई स्थगित

Premanand Maharaj ji padyatra postponed:  संत प्रेमानंद महाराज की तबीयत फिर से खराब हो गई है. अस्वस्थ होने की वजह से सुबह निकलने वाली उनकी पदयात्रा को भी अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है. सूत्रों के अनुसार पिछले दो दिनों से प्रेमानंद महाराज भक्तों से वार्ता और दर्शन नहीं कर पा रहे हैं. उनके आश्रम श्री राधा हित केली कुंज से सूचना जारी करके बताया गया कि पिछले दो दिनों से महाराज जी का स्वास्थ्य ठीक नहीं है. जिसके कारण एकांत वार्ता पदयात्रा बन्द की जा रही है. यह खबर सुन उनके भक्तों में मायूसी छा गई है.

प्रेमानंद महाराज की फिर बिगड़ी तबियत

दरअसल, वृंदावन के परिक्रमा मार्ग से संत प्रेमानंद महाराज सुबह 3.00 बजे अपनी पदयात्रा प्रारंभ करते थे और भक्तों से मिलते थे. भक्त प्रेमानन्द के दर्शन करने के लिए आधी रात से सड़क के किनारे लाइन लगाकर खड़े हो जाते थे. ऐसे में प्रेमानन्द जी के स्वास्थ को लेकर भक्तों के लिए चिन्ता का विषय बन गया है. आश्रम की ओर से जारी सूचना में कहा गया कि महाराज जी का स्वास्थ्य ठीक होने के बाद फिर से श्रद्धालु उनके दर्शन और एकांत वार्ता में शामिल हो सकेंगे.

यह भी पढ़ें: सोमवार का व्रत: शिव-चंद्र पूजा से मिलेगा सुख-समृद्धि, जानें आज का पंचांग और शुभ मुहूर्त

20 साल से चल रहा डायलिसिस

संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने के लिए हर रोज हजारों की संख्या में श्रद्धालु आश्रम पहुंचते हैं. बड़ी- बड़ी सेलिब्रिटीज से लेकर देश की राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू, डॉ मोहन भागवत भी उनके दर्शन कर चुके हैं. भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा भी उनके दर्शन करने के लिए कई बार वृंदावन आ चुकी हैं.बता दें कि करीब 20 वर्षों से प्रेमानंद महाराज को किडनी की समस्या होने के कारण हफ्ते में डायलिसिस उनके आवास पर ही किया जाता है. डायलिसिस करने में 5 से 6 घंटे का समय लगता है और डॉक्टरों की निगरानी में उनकी डायलिसिस की जाती है.

  • भारत एक्सप्रेस


इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital