Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

देर रात गोलियों की तड़तड़ाहट से दहली दिल्ली, युवक की हत्या के बाद इलाका पुलिस छावनी में बदला

North East Delhi Murder: उत्तर-पूर्वी दिल्ली के वेलकम थाना क्षेत्र में देर रात मौजपुर निवासी अमानुल्लाह कुरैशी की गोली मारकर हत्या कर दी गई. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है.

North East Delhi Murder: उत्तर-पूर्वी दिल्ली के वेलकम थाना क्षेत्र में देर रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. घटना केशव चौक के पास हुई, जहां स्कूटी पर सवार युवक को बदमाशों ने निशाना बनाकर कई गोलियां दागीं. मृतक की पहचान मौजपुर निवासी अमानुल्लाह कुरैशी के रूप में हुई है.

अस्पताल ले जाने पर हुई मौत

स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को गुरु तेग बहादुर अस्पताल ले गई, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. वारदात के बाद इलाके में डर का माहौल है. शुरुआती जांच में पुलिस को मामला आपसी रंजिश से जुड़ा हुआ लग रहा है.

सीसीटीवी फुटेज की जांच

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मृतक और हमलावरों के बीच पहले से विवाद होने की आशंका है. हालांकि हत्या की असली वजह अभी साफ नहीं हो पाई है. पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है ताकि आरोपियों की पहचान हो सके. प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की जा रही है और मौके से मिले खोखे फॉरेंसिक जांच के लिए भेजे गए हैं.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस का मानना है कि रिपोर्ट आने के बाद कई अहम तथ्य सामने आएंगे. आरोपियों की तलाश के लिए कई टीमें बनाई गई हैं और जल्द ही गिरफ्तारी की उम्मीद जताई जा रही है. इलाके में भारी पुलिसबल तैनात कर दिया गया है.

ये भी पढ़ें-7 साल बाद जिनपिंग भारत आएंगे? BRICS में मोदी-पुतिन से मुलाकात, ट्रंप टैरिफ पर बनेगा प्लान?

फॉरेंसिक टीम ने जुटाए सबूत

फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और सबूत इकट्ठा किए. पुलिस को पता चला कि मृतक अमानुल्लाह मौजपुर के गुरुद्वारा मोहल्ला का रहने वाला था. वेलकम थाने में बीएनएस की धारा 103(1) और आर्म्स एक्ट की धारा 27 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है. पुलिस ने कहा कि आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच जारी है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital