आजकल सोशल मीडिया का दौर है, जहां कब, क्या और कौन वायरल हो जाए, कोई नहीं जानता है. इंटरनेट की दुनिया में ऐसे ट्रेंड्स देखने को मिलते हैं जो लोगों की जुबान पर चढ़ जाता हैं. अगर आप भी इंस्टाग्राम या एक्स (ट्विटर) पर एक्टिव रहते हैं, तो पिछले कुछ दिनों से आपकी टाइमलाइन पर एक ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ खूब सुर्खियां बटोर रहा है. सुनने में यह किसी मजाक या मीम जैसा लगता है, लेकिन इस समय इंटरनेट पर इसने तहलका मचा रखा है.
आइए समझते हैं कि आखिर यह पूरा माजरा क्या है और इसके पीछे किसका दिमाग काम कर रहा है.
कैसे हुई इस पार्टी की शुरुआत?
इस पूरे ड्रामे की कहानी सुप्रीम कोर्ट से शुरू होती है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 15 मई 2026 को फर्जी डिग्री से जुड़े एक मामले की सुनवाई चल रही थी. हालांकि, बाद में कोर्ट ने इस पर सफाई भी दी कि यह बात देश के आम बेरोजगार युवाओं के लिए नहीं, बल्कि सिर्फ उन लोगों के लिए थी जो फर्जी डिग्री के सहारे आगे बढ़ते हैं. देश में पहले से ही नीट (NEET) पेपर लीक और नौकरियों की कमी से परेशान युवाओं का गुस्सा उबल रहा था. सोशल मीडिया पर इस टिप्पणी को लेकर नाराजगी फैल गई.
Since the GenZ was not happy with the use of AI generated posters.
Here’s a creative designed by@cosmicst4rlie to celebrate our 1 lakh registered members! #CJP pic.twitter.com/vgAYg6egUg
— Cockroach Janta Party (@CJP_2029) May 19, 2026
कौन है अभिजीत दीपके?
युवाओं के इसी आक्रोश को अभिजीत दीपके नाम के एक शख्स ने भांपने का काम किया. महाराष्ट्र के औरंगाबाद (अब छत्रपति संभाजीनगर) के रहने वाले अभिजीत कोई आम सोशल मीडिया यूजर नहीं हैं, बल्कि वे एक प्रोफेशनल पॉलिटिकल कम्युनिकेशन स्ट्रेटेजिस्ट हैं. उन्होंने पुणे से जर्नलिज्म की पढ़ाई की और फिर अमेरिका की मशहूर बॉस्टन यूनिवर्सिटी से पब्लिक रिलेशंस (PR) में मास्टर्स डिग्री ली है.
अभिजीत का सियासी संदेशों को हवा देने और उन्हें वायरल कराने का पुराना ट्रैक रिकॉर्ड रहा है. साल 2020 से 2022 के बीच वे आम आदमी पार्टी (AAP) की सोशल मीडिया टीम के बड़े चेहरा थे. 2020 के दिल्ली चुनाव में ‘आप’ के जो मीम्स इंटरनेट पर छाए थे, उनके पीछे अभिजीत का ही दिमाग था. वे दिल्ली के शिक्षा विभाग के कम्युनिकेशंस एडवाइजर भी रह चुके हैं.
जब कोर्ट वाली बात वायरल हुई, तो 16 मई को अभिजीत ने एक्स पर मजाकिया अंदाज में लिखा, “क्या हो अगर सारे कॉकरोच एक साथ आ जाएं?” बस, यहीं से ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का आइडिया पैदा हुआ. उन्होंने तुरंत इसी नाम से एक वेबसाइट और गूगल फॉर्म लाइव कर दिया.
इस समय इंस्टाग्राम पर ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के अकाउंट को 48 लाख (4.8 मिलियन) से ज्यादा लोग फॉलो कर रहे हैं, जबकि एक्स (ट्विटर) पर भी एक लाख से ज्यादा लोग इससे जुड़ चुके हैं. जब आप इनकी ऑफिशियल वेबसाइट खोलेंगे, तो वहां सबसे ऊपर लिखा आता है कि ‘यह आलसी और बेरोजगार लोगों की आवाज है.’
यह भी पढ़ें: आम आदमी पार्टी को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ी राहत, मान्यता रद्द करने और केजरीवाल को अयोग्य ठहराने वाली याचिका खारिज
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


