Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

लखनऊ में नकली ऑक्सीटोसिन बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 करोड़ का जहरीला माल बरामद

Fake Oxytocin Lucknow: लखनऊ के दुबग्गा में STF और पुलिस ने नकली ऑक्सीटोसिन बनाने वाली फैक्ट्री पकड़ी है. मौके से दो करोड़ रुपये से ज्यादा का सामान बरामद हुआ और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया.

lucknow-fake-oxytocin-factory-stf-raid

लखनऊ में नकली ऑक्सीटोसिन फैक्ट्री का भंडाफोड़

Fake Oxytocin Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में नकली ऑक्सीटोसिन बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है. STF और पुलिस की संयुक्त टीम ने दुबग्गा इलाके में छापेमारी कर नकली ऑक्सीटोसिन बनाने के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है. मौके से करीब 2 करोड़ रुपये से ज्यादा का नकली और जहरीला सामान बरामद किया गया है. जानकारी के मुताबिक फैक्ट्री में फिनायल, नमक और संदिग्ध केमिकल मिलाकर नकली ऑक्सीटोसिन तैयार किया जा रहा था.

STF और पुलिस की छापेमारी के दौरान टीम को बड़ी मात्रा में तैयार माल और पैकिंग का सामान मिला. पुलिस ने फैक्ट्री से 3,700 बड़ी बोतलें और 1 लाख 77 हजार 800 एम्पुल जब्त किए हैं. इसके अलावा करीब 35 लीटर तैयार लिक्विड ऑक्सीटोसिन भी बरामद हुआ है. छापेमारी टीम को मौके से सीलर मशीनें और पैकिंग में इस्तेमाल होने वाला सामान भी मिला है, जिसे जब्त किया गया है.

फिनायल और केमिकल मिलाकर तैयार कर रहे थे नकली दवा

जांच में सामने आया है कि आरोपी फिनायल, नमक और दूसरे संदिग्ध केमिकल मिलाकर नकली ऑक्सीटोसिन बना रहे थे. फैक्ट्री से करीब 8 हजार खाली बोतलें, 48 हजार एल्युमिनियम ढक्कन और 5 हजार रबर कैप भी मिले हैं. इतनी बड़ी मात्रा में पैकिंग का सामान मिलने से पुलिस को शक है कि यहां बड़े स्तर पर नकली ऑक्सीटोसिन तैयार कर बाजार में सप्लाई किया जा रहा था.

दोनों आरोपियों से हो रही पूछताछ

STF और पुलिस ने फैक्ट्री से मिले सामान को जब्त कर लिया है. गिरफ्तार दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि नकली ऑक्सीटोसिन कहां तैयार किया जा रहा था और इसकी सप्लाई किन-किन जगहों पर की जा रही थी.

ये भी पढ़ें- लिट्टी-चोखा, खाजा और गुलाब जामुन की बहार: मोकामा के नदवां में लाखों मेहमानों के लिए कैसी चल रही है भोज की तैयारी?

पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इस अवैध कारोबार से जुड़े वो कौन से दूसरे लोग हैं और पूरे सप्लाई नेटवर्क का संचालन कौन कर रहा था.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

UP Tourism