Ivanka Trump Assassination Plot: अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप को निशाना बनाने की साजिश का पर्दाफाश हुआ है. सुरक्षा एजेंसियों ने एक आतंकी को पकड़ा है जो उनकी हत्या की योजना बना रहा था.
ईरानी कमांडर की मौत से जुड़ा बदला
गिरफ्तार आतंकी मोहम्मद बाकर साद दाऊद अल-सादी इराक का नागरिक है. बताया जा रहा है कि उसने ईरान की सेना ‘इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स’ से ट्रेनिंग ली थी. उसका मकसद छह साल पहले अमेरिकी ड्रोन हमले में मारे गए ईरानी कमांडर कासिम सुलेमानी की मौत का बदला लेना था.
ट्रंप परिवार को निशाना बनाने की योजना
जांच में सामने आया कि अल-सादी ने ट्रंप परिवार को खत्म करने की कसम खाई थी. खासकर इवांका ट्रंप को निशाना बनाने के लिए उसने फ्लोरिडा स्थित उनके घर का पूरा नक्शा तैयार कर रखा था. वह लंबे समय से उनके घर की रेकी कर रहा था.
धमकी भरे बयान
वाशिंगटन में इराकी दूतावास के पूर्व डिप्टी मिलिट्री अटैची एंतिफाध कनबर ने बताया कि सुलेमानी की मौत के बाद अल-सादी बार-बार कहता था कि इवांका ट्रंप को मारना होगा. उसका कहना था कि ट्रंप परिवार को उसी तरह तबाह करना चाहिए जैसे उसके गुरु का घर उजाड़ा गया था.
ये भी पढ़ें-अमेरिका की खुफिया विभाग की डायरेक्टर तुलसी गबार्ड ने दिया इस्तीफा, क्या है कारण?
मामले की जांच जारी
फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां इस मामले की गहराई से जांच कर रही हैं. अधिकारियों का कहना है कि आतंकी के पास से मिले दस्तावेज और ब्लूप्रिंट उसके इरादों को साफ करते हैं. इस साजिश के उजागर होने से ट्रंप परिवार की सुरक्षा और भी कड़ी कर दी गई है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



