Aaj Ka Rashifal 25 May 2026: आज सुबह 09:09 बजे तक चन्द्रमा सिंह राशि में रहेंगे और उसके बाद कन्या राशि में प्रवेश करेंगे. सूर्य वृषभ राशि में और शनि मीन राशि में गोचर कर रहे हैं. सोमवार का पावन दिन, पुरुषोत्तम माह और गंगा दशहरा का पर्व एक साथ पड़ने से आज का दिन धार्मिक दृष्टि से अत्यंत शुभ है. इसी समय नौतपा की भी शुरुआत हो रही है. यह समय भगवान शिव और भगवान विष्णु की उपासना के लिए उत्तम माना गया है. श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ, ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’ महामंत्र का जप और अन्नदान का विशेष महत्व है.
धार्मिक उपाय और महत्व
आज गजेन्द्रमोक्ष का पाठ संकटों को दूर करने वाला माना गया है. प्रदोष काल में शिव मंदिर में दीपदान करें. पुरुषोत्तम माह में दीपदान का महत्व और बढ़ जाता है. रूद्राभिषेक, वृक्षों को जल देना और पथिकों को शीतल जल व मिष्ठान वितरित करना पुण्यकारी है. सप्तश्लोकी दुर्गा का नौ बार पाठ और माता दुर्गा के 108 नामों का जप सफलता दिलाता है.
मेष राशि
09:09 बजे के बाद चन्द्रमा षष्ठम भाव में रहेंगे. गुरु और शुक्र तृतीय भाव में रहकर स्टूडेंट्स को लाभ देंगे. बिजनेस में प्रगति होगी और नए कार्यों की शुरुआत सफल रहेगी. स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी चिंता रह सकती है. नौकरी में आ रही बाधाएं दूर होंगी. युवा प्रेम जीवन में खुश रहेंगे. आईटी और बैंकिंग क्षेत्र में पदोन्नति की संभावना है.
- उपाय – हनुमान जी की पूजा करें और फलों का दान करें.
- शुभ रंग – पीला, नारंगी.
- शुभ अंक – 01, 03.
- भाग्य प्रतिशत – 60%
वृषभ राशि
सुबह 09:09 के बाद चन्द्रमा पंचम भाव में रहेंगे. शुक्र और गुरु आर्थिक लाभ देंगे. स्टूडेंट्स के लिए समय अनुकूल है. बिजनेस में टीमवर्क से सफलता मिलेगी. स्वास्थ्य पर ध्यान दें और गुस्से पर नियंत्रण रखें. नौकरी में बदलाव संभव है. बीपी और शुगर के मरीज सावधान रहें.
- उपाय – श्री सूक्त का पाठ करें और गाय को पालक खिलाएं.
- शुभ रंग – नीला, सफेद.
- भाग्य प्रतिशत – 75%
मिथुन राशि
बुध और शुक्र नौकरी में नए अवसर देंगे. मंगल और शुक्र का प्रभाव शुभ रहेगा. चन्द्रमा द्वितीय भाव में रहेंगे. नौकरी बदलने का अवसर हाथ से न जाने दें. बिजनेस में रोमांच रहेगा और रुका धन मिल सकता है. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. प्रेम जीवन सुखद रहेगा.
- उपाय – विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें और तिल-गुड़ का दान करें.
- शुभ रंग – हरा, नीला.
- शुभ अंक – 05, 08.
- भाग्य प्रतिशत – 65%
कर्क राशि
सुबह 09:09 बजे के बाद चन्द्रमा तृतीय भाव में रहेंगे. परिवार के विकास के लिए समय शुभ है. आर्थिक प्रयासों में सफलता थोड़ी धीमी रहेगी. ऑफिस में नया मोड़ आ सकता है. मेहनत सफल होगी. वाणी में मधुरता बनाए रखें.
- उपाय – श्री सूक्त का पाठ करें और गुड़-अनार का दान करें.
- शुभ रंग – लाल, पीला.
- शुभ अंक – 01, 02.
- भाग्य प्रतिशत – 65%
सिंह राशि
सुबह 09:09 बजे के बाद चन्द्रमा द्वितीय भाव में रहेंगे. नौकरी में बदलाव के प्रयास सफल होंगे. उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा. नई बिजनेस डील सफल होगी. प्रेम जीवन सुंदर रहेगा. धार्मिक यात्रा संभव है. स्टूडेंट्स सही दिशा में पढ़ाई करें.
- उपाय – भगवान विष्णु की पूजा करें और सप्त अन्न का दान करें.
- शुभ रंग – पीला, आसमानी.
- शुभ अंक – 05, 08.
- भाग्य प्रतिशत – 75%
कन्या राशि
सुबह 09:09 बजे के बाद चन्द्रमा इसी राशि में रहेंगे. आईटी और बैंकिंग क्षेत्र में पदोन्नति संभव है. बड़े व्यवसाय की योजना बना सकते हैं. लंबी यात्रा को टालें नहीं. गुरु और मंगल गृह निर्माण से जुड़ा रुका कार्य पूरा कराएंगे. प्रेम जीवन अच्छा रहेगा. स्वास्थ्य बेहतर रहेगा.
- उपाय – भगवान विष्णु को पीले वस्त्र और फल अर्पित करें. नीले वस्त्र दान करें.
- शुभ रंग – सफेद, हरा.
- शुभ अंक – 02, 03.
- भाग्य प्रतिशत – 60%
तुला राशि
शुक्र और गुरु नवम भाव में रहकर सहयोग देंगे. 09:09 बजे के बाद चन्द्रमा व्यय भाव में रहेंगे. आईटी और बैंकिंग क्षेत्र में नए पद मिल सकते हैं. स्टूडेंट्स को लाभ होगा. बिजनेस में प्रयास सफल होंगे. प्रेम जीवन तनावमुक्त रखेगा.
- उपाय – सूर्य की पूजा करें और गुड़-जल का दान करें.
- शुभ रंग – हरा, आसमानी.
- शुभ अंक – 03, 07.
- भाग्य प्रतिशत – 65%
वृश्चिक राशि
सुबह 09:09 बजे के बाद चन्द्रमा एकादश भाव में रहेंगे. गुरु और शुक्र धन लाभ कराएंगे. नौकरी और बिजनेस में सफलता मिलेगी. ऑफिस वर्क अच्छा रहेगा. उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा. प्रेम जीवन सुखद रहेगा.
- उपाय – हनुमान जी की पूजा करें और मूंग का दान करें.
- शुभ रंग – पीला, लाल.
- शुभ अंक – 04, 05.
- भाग्य प्रतिशत – 75%
धनु राशि
सुबह 09:09 बजे के बाद चन्द्रमा दशम भाव में रहेंगे. गुरु और शुक्र सप्तम भाव में रहकर बिजनेस को बेहतर करेंगे. धन निवेश से खुशी मिलेगी. व्यावसायिक सफलता से आर्थिक राहत मिलेगी. प्रेम जीवन उत्साहपूर्ण रहेगा.
- उपाय – सूर्य की पूजा करें और पिता का आशीर्वाद लें. मसूर और गुड़ का दान करें.
- शुभ रंग – बैंगनी, हरा.
- शुभ अंक – 02, 03.
- भाग्य प्रतिशत – 65%
मकर राशि
सुबह 09:09 बजे के बाद चन्द्रमा नवम भाव में रहेंगे. गुरु और शुक्र षष्ठम भाव में रहेंगे. स्टूडेंट्स के लिए समय शुभ है. बिजनेस में थोड़ी परेशानी हो सकती है लेकिन नौकरी की स्थिति बेहतर होगी. लीवर के मरीज खानपान पर ध्यान दें. प्रेम जीवन में तनाव संभव है.
- उपाय – विष्णु जी की पूजा करें, तिल-गुड़ का दान करें और सुंदरकांड का पाठ करें.
- शुभ रंग – आसमानी, बैंगनी.
- शुभ अंक – 02, 03.
- भाग्य प्रतिशत – 85%
कुम्भ राशि
सुबह 09:09 बजे के बाद चन्द्रमा अष्टम भाव में रहेंगे. शनि द्वितीय भाव में रहकर परिवार को सहयोग देंगे. सूर्य चतुर्थ और गुरु पंचम भाव में रहकर स्टूडेंट्स को लाभ देंगे. सही समय पर निर्णय लें. बिजनेस में रुका धन मिलेगा.
- उपाय – विष्णु जी की पूजा करें और विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें.
- शुभ रंग – हरा, आसमानी.
- शुभ अंक – 03, 09.
- भाग्य प्रतिशत – 55%
मीन राशि
सुबह 09:09 बजे के बाद चन्द्रमा सप्तम भाव में रहेंगे. गुरु और शुक्र व्यवसाय में बड़ा लाभ देंगे. नौकरी में व्यस्त रहेंगे. करियर सफल रहेगा. खर्च अधिक हो सकता है. प्रेम जीवन सुखद रहेगा. स्वास्थ्य में थोड़ा तनाव संभव है.
- उपाय – श्री सूक्त का पाठ करें और फलों, मिष्ठान व जल का दान करें.
- शुभ रंग – पीला, सफेद.
- भाग्य प्रतिशत – 70%
ये भी पढ़ें-गंगा दशहरा 2026: सोमवार व्रत और नौतपा का शुभ संगम
आज का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से अत्यंत खास है. गंगा दशहरा, नौतपा की शुरुआत और सोमवार व्रत के साथ सभी राशियों के लिए अलग-अलग परिणाम देखने को मिलेंगे.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
