Bharat Express DD Free Dish

Twisha Sharma Case Update: अब रिमांड के तीन दिन समर्थ पर पड़ेंगे भारी, मां गिरिबाला के सामने बैठाएगी सीबीआई

Twisha Sharma Case Update: गिरिबाला सिंह से पूछताछ के बाद सीबीआई अब बेटे समर्थ सिंह को आमने-सामने बिठाकर पूछताछ करेगी. दोनों को सामने बैठाकर सवाल किए जाएंगे, जिससे सवालों के जवाब की भी जांच हो पाएगी कि वह सही थे या फिर झूठ.

सीबीआई की जांच में ट्विशा का पति समर्थ

सीबीआई की जांच में ट्विशा का पति समर्थ

Twisha Sharma Case Update:  ट्विशा शर्मा की मौत की गुत्थी को सुलझाने और मृतका का न्याय दिलाने के लिए सीबीआई ने अपनी कार्रवाई और तेज कर दी है. इस मामले में पिछले कई दिनों से सीबीआई मृतका की सास रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह से पूछताछ कर रही थी, वहीं गिरिबाला सिंह से पूछताछ के बाद सीबीआई अब बेटे समर्थ सिंह को आमने-सामने बिठाकर पूछताछ करेगी. दोनों को सामने बैठाकर सवाल किए जाएंगे, जिससे सवालों के जवाब की भी जांच हो पाएगी कि वह सही थे या फिर झूठ.

सीबीआई मां और बेटे को आमने- सामने बैठाकर करेगी सवाल

फिलहाल समर्थ सिंह कटारा हिल्स पुलिस की सात दिन की रिमांड पर है. रिमांड के चार दिन पूरे हो चुके हैं ऐसे में बाकी बचे हुए तीन केस को नए मोड पर पहुचाएंगे. बुधवार को सीबीआई जांच प्रक्रिया के तहत समर्थ सिंह को सबसे पहले भोपाल के जेपी अस्पताल लेकर पहुंची, जहां उसका मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है. इसके बाद दोपहर करीब ढाई उसे सीबीआई कोर्ट में पेश किया गया. जांच एजेंसी ने अदालत से औपचारिक रूप से आगे की पूछताछ की अनुमति मांगी. इसके बाद अदालत ने समर्थ की रिमांडं सीबीआई को सौंप दी.

10 प्रतिशत जांच बाहर भी कर लेंगे तो पूरा सच बाहर आ जाएगा- पति समर्थ

सीबीआई ने मंगलवार को स्थानीय पुलिस से समर्थ सिंह का मोबाइल फोन, लैपटॉप, कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) समेत कई महत्वपूर्ण दस्तावेज अपने कब्जे में ले लिए हैं। अब एजेंसी इन डिजिटल और दस्तावेजी साक्ष्यों की सीबीआई जांच कर रही है. जांच के दौरान समर्थ ने अधिकारियों से कहा ट्विशा की मौत की 90 प्रतिशत जांच मेरे घर तक सीमित है अगर 10 प्रतिशत बाहर भी कर लेंगे तो पूरा सच बाहर आ जाएगा.

यह भी पढ़ें: 10 वीं पास होने के बाद भी नहीं है रोजगार, ना हो परेशान; LIC दे रही है हर महीना 7000 कमाने का मौका

ट्विशा की मौत के बाद पहली बार रोया समर्थ

ट्विशा की मौत के 13 दिन बाद पति समर्थ को पहली बार रोते देखा गया. ट्विशा के अंतम संस्कार को लेकर भी समर्थ ने अधिकारियों बात की. समर्थ ने कहा कि अंतिम संस्कार में आना मेरा अधिकार नहीं था क्या? ट्विशा का चेहरा एक बार देखने का अधिकार मेरा नहीं था क्या?

  • भारत एक्सप्रेस


इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read