दिल्ली हाई कोर्ट ने तेलुगु अभिनेता नागा चैतन्य के व्यक्तित्व अधिकारों (पर्सनैलिटी राइट्स) की सुरक्षा की मांग वाली याचिका पर संबंधित पक्षों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. कोर्ट 30 सितंबर को मामले में अगली सुनवाई करेगा. मामले की सुनवाई के दौरान दिल्ली हाई कोर्ट ने टिप्पणी करते हुए कहा कि आप सार्वजनिक जीवन में हैं, आप निश्चित रूप से बाकी लोगों की तुलना में अधिक असुरक्षित हैं, लेकिन इसकी भी अपनी सीमाएं हैं.
AI कंटेंट और तस्वीरों के गलत इस्तेमाल का विरोध
दायर याचिका में व्यक्तित्व अधिकारों की सुरक्षा की मांग की गई है. दायर याचिका में मांग की गई है कि अनधिकृत रूप से नागा चैतन्य के फोटो और एआई (AI) निर्मित कंटेंट का इस्तेमाल किया जा रहा है. इससे याचिकाकर्ता के व्यक्तित्व के अधिकारों का हनन हो रहा है.
डिजिटल युग की चिंताएं?
याचिका में व्यक्तित्व अधिकारों में किसी व्यक्ति का नाम, छवि, आवाज सहित अन्य पहचान शामिल है. जिनका अनधिकृत इस्तेमाल करके व्यावसायिक लाभ उठाया जा सकता है. खास तौर पर एआई-आधारित और कमर्शियल कंटेंट में पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा का मतलब है, एक्टर या किसी भी सेलेब के नाम, आवाज, हाव-भाव, पहचान से जुड़ी चीजों के गलत तरह से इस्तेमाल पर रोक लगाने की मांग की गई है. दरअसल यह मामला न केवल उनके व्यक्तिगत अधिकारों से जुड़ा है, बल्कि डिजिटल युग में हर आदमी खासकर सार्वजनिक हस्तियों की पहचान और प्रतिष्ठा की सुरक्षा के व्यापक सवाल भी उठाता है.
ये भी पढ़ें: ‘Don 3’ विवाद में अब सलमान खान की एंट्री, फरहान अख्तर और रणवीर सिंह के बीच की ठनी सुलझाएंगे ‘भाईजान’
कई हस्तियां खटखटा चुकी हैं कोर्ट का दरवाजा
बता दें कि इससे पहले अर्जुन कपूर, अल्लू अर्जुन, गौतम गंभीर, फिल्म अभिनेत्री काजोल, विवेक ओबेरॉय, बाबा रामदेव, सलमान खान, अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन, आराध्या बच्चन, जैकी श्रॉफ, अनिल कपूर, अजय देवगन, करण जौहर, रजनीकांत, गायिका आशा भोसले, अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, सिंगर कुमार, विराट कोहली सहित कई अन्य अदालत का रुख कर चुके हैं.
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

