Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

गांधी मूर्ति सर्किल पर नशे में धुत्त महिला का हाईवोल्टेज ड्रामा, सड़क पर लेटी; पत्थरबाजी से घंटों जाम

Pali woman creates ruckus: पाली के गांधी मूर्ति सर्किल पर नशे की हालत में एक महिला ने सड़क पर लेटकर जमकर उत्पात मचाया, जिससे यातायात बाधित हो गया. महिला ने राहगीरों और वाहनों पर पत्थर फेंके, जिसके बाद महिला पुलिसकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद उसे काबू किया.

Pali woman creates ruckus

Pali woman creates ruckus

Pali woman creates ruckus: पाली शहर के व्यस्त गांधी मूर्ति सर्किल पर सोमवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब नशे की हालत में एक महिला ने बीच सड़क पर जमकर हंगामा किया. महिला पहले सड़क पर लेट गई, जिससे यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया और सर्किल के आसपास वाहनों की लंबी कतारें लग गईं. काफी देर तक लोग उसे समझाने और सड़क से हटाने का प्रयास करते रहे, लेकिन उसने किसी की बात नहीं मानी.

नशे में धुत महिला ने सड़क पर किया हाईवोल्टेज ड्रामा

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला नशे में दिखाई दे रही थी और लगातार चिल्ला रही थी. कुछ लोगों ने उसे सड़क से हटाने के लिए पानी डालकर शांत करने की कोशिश की, लेकिन इससे वह और अधिक आक्रोशित हो गई. इसके बाद महिला ने सड़क किनारे पड़े पत्थर उठाकर राहगीरों और वाहनों की ओर फेंकना शुरू कर दिया. महिला के इस व्यवहार से मौके पर मौजूद लोगों में डर और अफरा-तफरी का माहौल बन गया. घटना की सूचना पुलिस को दी गई, लेकिन स्थानीय लोगों का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद पुलिस टीम मौके पर पहुंचने में काफी देर कर गई. इस दौरान गांधी मूर्ति सर्किल पर भारी भीड़ जमा हो गई और यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई. कई वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्गों का सहारा लेना पड़ा.

काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने किया काबू

पुलिस के पहुंचने के बाद महिला पुलिस कर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से महिला को काबू में करने का प्रयास किया. हालांकि महिला लगातार विरोध करती रही और किसी के नियंत्रण में नहीं आ रही थी. काफी मशक्कत के बाद महिला पुलिसकर्मियों ने उसके हाथ बांधकर उसे सुरक्षित रूप से वहां से हटाया. मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि महिला स्थानीय निवासी नहीं लग रही थी. उसकी भाषा और बोलचाल से वह बाहरी क्षेत्र की प्रतीत हो रही थी. कुछ लोगों ने बताया कि रविवार को भी महिला ने अस्पताल में भर्ती कराए जाने के दौरान हंगामा किया था. फिलहाल पुलिस महिला की पहचान और उसके परिजनों के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है. वहीं उसे सुरक्षित स्थान पर भेजने को लेकर भी पुलिस असमंजस की स्थिति में बताई जा रही है. मामले को लेकर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.

यह भी पढ़ें: मां ही बनी सौतन‍! कानपुर में हुई ऐसी शादी, जिसे देख हो जाएंगे दंग, वीडियो हुआ वायरल

भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital