Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

दिल्ली में दमघोंटू हवा के बीच मौसम का यू-टर्न! अब आसमान से बरसेगी आफत, झमाझम बारिश का तांडव

Delhi-NCR Weather: दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा और बढ़ते AQI के बीच मौसम करवट ले रहा है. मौसम विभाग (IMD) ने आज गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई है, जिससे तापमान में गिरावट आ सकती है.

दिल्ली-NCR में बढ़ते AQI के बीच मौसम विभाग ने आज बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया.

(AI IMAGE)

Delhi-NCR Weather: राजधानी दिल्ली और आसपास के NCR इलाकों में हवा की गुणवत्ता खराब होने के बीच मौसम का मिजाज बदलने वाला है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आज गुरुवार, 15 अक्टूबर को हल्की से मध्यम बारिश और आंधी-तूफान की संभावना जताई है, जिससे लोगों को गर्मी और प्रदूषण से राहत मिल सकती है.

बुधवार को दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) बढ़कर 192 पर पहुंच गया, जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है. इस बीच IMD ने आज दोपहर से शाम और रात के समय 40-50 किमी/घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाओं के साथ बारिश का पूर्वानुमान व्यक्त किया है. बारिश के कारण आज अधिकतम तापमान 28-30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है.

दिल्ली-NCR में बदला मौसम का मिजाज, आज बारिश का पूर्वानुमान

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज गुरुवार (15 अक्टूबर) को मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. मौसम विभाग के अनुसार, दिनभर आसमान में बादल छाए रहेंगे और दोपहर से शाम के समय हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. पिछले कुछ दिनों से तापमान में मामूली बढ़त दर्ज की जा रही थी, लेकिन बारिश की वजह से आज राहत मिलने के आसार हैं.

खराब हुई दिल्ली की हवा, AQI में दर्ज की गई बढ़ोतरी

एक तरफ जहाँ मौसम करवट ले रहा है, वहीं दूसरी तरफ दिल्ली की हवा फिर से जहरीली होने लगी है. बुधवार (14 अक्टूबर) को दिल्ली का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) बढ़कर 192 दर्ज किया गया, जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है (मंगलवार को यह 157 था). PM2.5 और PM10 के बढ़ते स्तर के कारण आंखों में जलन, गले में खराश और सांस लेने में तकलीफ की शिकायतें बढ़ सकती हैं.

आंधी-तूफान और 60 किमी/घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं

IMD के अनुसार, आज दक्षिण-पूर्वी दिशा से 10-15 किमी/घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी. हालांकि, कुछ इलाकों में मध्यम बारिश के साथ आंधी-तूफान, बिजली कड़कने और 40-50 किमी/घंटे (झोंकों के साथ 60 किमी/घंटे तक) की तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है. रात के समय भी हल्की बारिश और गरज-चमक की संभावना बनी रहेगी.

तापमान का गणित: अगले 2-3 दिनों में फिर बढ़ेगा पारा

बुधवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 0.1 अधिक) और न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. मयूर विहार में सबसे कम अधिकतम तापमान 30.9 डिग्री रहा. मौसम विभाग का अनुमान है कि आज बारिश के बाद अगले 3 दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है, जिसके बाद पुनः गिरावट दर्ज की जाएगी.

यह भी पढ़ें-एशियाई खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, 85 पदक जीतने वाले खिलाड़ियों से आज मिलेंगे पीएम मोदी

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital