Bharat Express DD Free Dish

क्रिकेटर आकाशदीप की शादी का जश्न, खास बधाई देने रोहतास पहुंचे बिहार के मुख्यमंत्री, परिवार से मिलकर खिंचाई फोटो

CM Samrat Choudhary: टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज आकाशदीप के घर इन दिनों शादी की शहनाइयां गूंज रही हैं. बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मंगलवार को आकाशदीप के घर पहुंचे और उन्हें वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दीं.

CM Samrat Choudhary

CM Samrat Choudhary

CM Samrat Choudhary: टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज आकाशदीप के घर इन दिनों शादी की शहनाइयां गूंज रही हैं. रोहतास का बड्डी गांव पूरी तरह जश्न के रंग में रंगा हुआ है. इस खुशी को और खास बनाने खुद बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मंगलवार को आकाशदीप के घर पहुंचे और उन्हें वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दीं. मुख्यमंत्री के आगमन के बाद गांव की रौनक और उत्साह देखते ही बन रहा था.

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का यह दौरा किसी सरकारी कार्यक्रम का हिस्सा नहीं था. वे खास तौर पर आकाशदीप और उनके परिवार को बधाई देने तथा शादी की खुशियों में शामिल होने बड्डी गांव पहुंचे थे. मुख्यमंत्री के पहुंचते ही गांव में उत्साह का माहौल और भी बढ़ गया.

हेलीकॉप्टर के उतरते ही लोगों की भीड़ हेलीपैड के आसपास जमा हो गई. खुद आकाशदीप मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए वहां मौजूद थे. दोनों की मुलाकात देखने के लिए ग्रामीणों में खास उत्सुकता दिखाई दी. इसके बाद मुख्यमंत्री सीधे आकाशदीप के पैतृक आवास पहुंचे और आकाशदीप को आगामी वैवाहिक जीवन के लिए शुभकामनाएं दी.

Samrat Choudhary

21 जून को तिलक, 24 जून को शादी

आकाशदीप के घर आगामी दिनों में कई रस्में आयोजित की जाएंगी. 21 जून को उनका तिलक समारोह होगा, जबकि 24 जून को वे विवाह बंधन में बंधेंगे. बताया जा रहा है कि उनकी शादी वाराणसी के एक होटल में होगी. आकाशदीप की शादी को लेकर पूरे गांव में उत्सव जैसा माहौल है.

मुख्यमंत्री के गांव पहुंचने की खबर मिलते ही आसपास के इलाकों से भी बड़ी संख्या में लोग बड्डी गांव पहुंचने लगे. ग्रामीणों ने इसे अपने गांव और जिले के लिए गर्व का क्षण बताया. कई बुजुर्गों ने कहा कि कभी गांव के मैदानों में क्रिकेट खेलने वाला लड़का आज भारतीय टीम का अहम खिलाड़ी बन चुका है और उसकी खुशियों में शामिल होने मुख्यमंत्री का पहुंचना पूरे क्षेत्र के सम्मान की बात है.

संघर्ष से सफलता तक की कहानी

आकाशदीप की सफलता की कहानी भी किसी प्रेरणा से कम नहीं है. सीमित संसाधनों और तमाम चुनौतियों के बीच उन्होंने क्रिकेट का सफर शुरू किया और अपनी मेहनत के दम पर भारतीय टीम तक का रास्ता तय किया. यही वजह है कि उनकी शादी को लेकर गांव के लोगों में अलग ही उत्साह और अपनापन देखने को मिल रहा है.

ये भी पढ़ें- “प्रखंड हो या जिला…” जैसे गाने होंगे बंद, बिहार में जातिवादी और अश्लील गानों पर एक्शन में सम्राट सरकार

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का यह दौरा इसलिए भी खास माना जा रहा है क्योंकि यह राजनीति या प्रशासन से इतर एक खिलाड़ी के प्रति सम्मान में शामिल होने का संदेश देता है. सीएम चौधरी हाल ही में बिहार के कई खिलाड़ियों को पुरस्कार दिया, जिसमें वैभव सूर्यवंशी भी शामिल हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read