उत्तर प्रदेश के राजनीतिक गलियारों में इस समय एक ऐसी महा-सनसनीखेज खबर (OP Rajbhar’s claims regarding SP and BJP) सामने आई है, जिसने लखनऊ से लेकर दिल्ली तक के सियासी पारे को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है. योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री और सुभासपा (SBSP) प्रमुख ओपी राजभर ने दावा किया है कि समाजवादी पार्टी (सपा) में अब तक की सबसे बड़ी और ऐतिहासिक टूट होना बिल्कुल तय है.
राजभर के मुताबिक, सपा के सबसे वरिष्ठ रणनीतिकार और राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव रामगोपाल यादव ने देश के केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से चुपके से मुलाकात की है और उन्हें एक ‘खास पत्र’ भी सौंपा है. इस दावे के बाद यूपी की राजनीति में भूचाल आ गया है.
समाजवादी पार्टी में बड़ी टूट होगी। राम गोपाल यादव ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जी को चिट्ठी सौंपी है।
खनन घोटाला और गोमती रिवर फ्रंट घोटाला का मास्टरमाइंड कौन है, पूरा उत्तर प्रदेश जानता है। शिकंजा कस रहा है तो सपा परेशान है।
महाराष्ट्र बंगाल छोड़िए, समूची सपा, भाजपा में…
— Om Prakash Rajbhar (@oprajbhar) June 17, 2026
ओपी राजभर के किस बयान से मचा हड़कंप?(OP Rajbhar’s claims regarding SP and BJP)
ओपी राजभर ने इस पूरे मामले को लेकर एक बेहद आक्रामक ट्वीट किया है, जो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा है. राजभर ने अपने ट्वीट में उत्तर प्रदेश के दो सबसे चर्चित मामलों-खनन घोटाला और गोमती रिवर फ्रंट घोटाला का मुद्दा उठाते हुए सीधा प्रहार किया. उन्होंने लिखा कि इन घोटालों का असली मास्टरमाइंड कौन है, यह पूरा उत्तर प्रदेश अच्छी तरह जानता है.
अब जब जांच का शिकंजा कस रहा है, तो पूरी समाजवादी पार्टी बुरी तरह परेशान है. राजभर ने आगे तंज कसते हुए कहा कि अब महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल जैसे सियासी उलटफेर की बातें पुरानी हो चुकी हैं, क्योंकि वर्तमान में तो समूची समाजवादी पार्टी ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने के लिए लाइन में खड़ी है.
रामगोपाल ने दिया था सरकार के खिलाफ बयान
हालांकि राजभर का यह तीखा हमला दरअसल रामगोपाल यादव के उस बयान के बाद आया है, जिसमें उन्होंने भाजपा सरकार पर देश को बर्बाद करने का आरोप लगाया था. रामगोपाल यादव ने हाल ही में कहा था कि अगर आने वाली युवा पीढ़ी का भविष्य सुरक्षित रखना है, तो देश को भाजपा से मुक्त कराना ही होगा. वर्तमान सरकार जनता की गाढ़ी कमाई का पैसा लूटकर चुनाव जीतने में पानी की तरह बहा रही है.
उन्होंने यूपी पुलिस द्वारा किए जा रहे एनकाउंटर्स पर सवाल उठाते हुए कहा था कि साल 2024 के लोकसभा चुनाव में प्रदेश की जनता ने भाजपा को करारा जवाब दिया था, लेकिन अहंकार में अंधी सरकार ने कोई सबक नहीं सीखा और आज भी सूबे में धड़ल्ले से ‘फर्जी एनकाउंटर’ किए जा रहे हैं. इसीलिए ओपी राजभर का दावा कितना सही है कितना गलत ये तो समय ही बताएगा.
ये भी पढ़ें- भारत-कनाडा संबंधों में नई शुरुआत: G-7 समिट के बीच पीएम मोदी और कनाडाई पीएम मार्क कार्नी की ऐतिहासिक मुलाकात
घोटालों की फाइलें खुलने के डर से बदला रुख?
राजनीतिक पंडितों का मानना है कि राजभर के इस बड़े खुलासे (OP Rajbhar’s claims regarding SP and BJP) ने सपा खेमे में भारी खलबली मचा दी है. एक तरफ जहां सपा यूपी में एनकाउंटर और कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर फ्रंट फुट पर खेल रही थी, वहीं राजभर ने पुराने घोटालों की फाइलें और अमित शाह से ‘गुप्त चिट्ठी’ का दांव चलकर सपा को बैकफुट पर धकेलने की कोशिश की है. अब देखना यह होगा कि इस ‘चिट्ठी बम’ पर समाजवादी पार्टी का अगला आधिकारिक पलटवार क्या होता है!
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.





